WrestleMania में Brock Lesnar को रौंदकर चैंपियन बनने वाले 3 WWE स्टार्स, एक ने 3 मिनट के अंदर दी मात
WWE WrestleMania में ब्रॉक लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. कंपनी ने उन्हें हमेशा बड़े मैचों में ही डाला है. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने लैसनर को मेगा इवेंट में हराकर टाइटल अपने नाम किया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Apr 14, 2026 10:17
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Apr 14, 2026 10:17
Share :
WWE WrestleMania
---विज्ञापन---
Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 कुछ ही दिन दूर रह गया है. ब्रॉक लैसनर का भी वहां पर मैच होने वाला है. ओबा फेमी के साथ उनकी टक्कर होगी. लैसनर का मेगा इवेंट में रिकॉर्ड बढ़िया रहा है. उन्हें छह मैचों में जीत मिली है. कंपनी ने हमेशा उन्हें बड़े मैचों में ही रखा है. आप सभी जानते हैं कि लैसनर को हरा पाना आसान काम नहीं है. बहुत कम लोग उनके खिलाफ जीत दर्ज कर पाते हैं. खैर यहां हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने WrestleMania में द बीस्ट को रौंदकर चैंपियनशिप जीती है.
सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस ने दो बार ब्रॉक लैसनर को हराकर टाइटल अपने नाम किया है. WrestleMania 31 में लैसनर ने रोमन रेंस के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में सैथ रॉलिंस ने आकर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया. इसके बाद मैच ट्रिपल थ्रेट हो गया. रॉलिंस ने लैसनर और रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया. इसके अलावा WrestleMania 35 में भी रॉलिंस ने लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रॉलिंस ने लैसनर को तीन मिनट के अंदर हरा दिया था.
साल 2020 ड्रू मैकइंटायर के लिए शानदार रहा था. उन्होंने सबसे पहले मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने WrestleMania 36 में WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती दी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती. लैसनर और मैकइंटायर की राइवलरी जबरदस्त रही थी. मैकइंटायर का दबदबा देखने को मिला था.
रोमन रेंस
WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच टाइटल यूनिफिकेशन मैच हुआ था. रेंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप और लैसनर के पास WWE चैंपियनशिप थी. रेंस ने लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. इस मैच को कंपनी ने खूब हाइप किया था. रेंस इसके बाद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए थे. इस मुकाबले को आज भी याद किया जाता है.