पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों से जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मुझे लगता है यह जीत भारत के लिए खास है. हमने वही क्रिकेट खेला, जैसा हम खेलना चाहते थे. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला था. 0/1 के बाद किसी को जिम्मेदारी लेनी ही थी और ईशान ने जिस तरह से पारी संभाली, वो शानदार था.”
उन्होंने आगे कहा, “पहले बल्लेबाजी करते वक्त हमेशा थोड़ी अनिश्चितता रहती है, ओस आएगी या नहीं, लाइट्स के नीचे पिच कैसी खेलेगी, ये सब साफ नहीं होता. लेकिन हमें लगा कि हमारा स्कोर औसत से करीब 15 रन ज्यादा था. अगर 155 बनते तो मैच काफी रोमांचक हो सकता था. गेंदबाजी में हर किसी का योगदान देखना अच्छा लगा. अब हम वापस जाएंगे, टीम के तौर पर थोड़ा समय साथ बिताएंगे और फिर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरते वक्त आगे के मैचों पर ध्यान देंगे.”
भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, “हमारे स्पिनरों का दिन अच्छा नहीं रहा. कुछ मौकों पर वो लय में नहीं दिखे, लेकिन हमें उन पर भरोसा है, पिछले छह महीनों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. पावरप्ले में बल्लेबाजी के दौरान हमने बहुत जल्दी विकेट गंवा दिए, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा. पहली पारी में पिच थोड़ी चिपचिपी थी और गेंद अच्छी तरह ग्रिप कर रही थी. गेंदबाजी में भी हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए.”
उन्होंने आगे कहा, “दूसरी पारी में पिच थोड़ी बेहतर खेली, लेकिन ऐसे मैचों में भावनाएं हमेशा हाई रहती हैं. हमें इससे बेहतर तरीके से निपटना होगा. दो दिन बाद अगला मैच है, अब फोकस उसी पर रहेगा. हमें वो मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनानी है, फिर वहां से नया टूर्नामेंट शुरू होगा.”
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विके लिए. इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 16वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया है. वरुण ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर फहीम अशरफ को आउट किया और फिर अगली गेंद पर अबरार अहमद को भी पवेलियन भेज दिया. पाकिस्तान ने 97 रन पर 9 विकेट गंवा दिया है और भारत के हाथों एक हार के दहलीज पर खड़ी है.
पाकिस्तान ने 14 ओवर में 89 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम ने यहां तक पहुंचते-पहुंचते 7 विकेट भी गंवा दिया है. फिलहाल फहीम अशरफ 7 रन और शाहीन अफरीदी 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अभी पाकिस्तान को जीत के लिए 36 गेंदों पर 87 रनों की जरूरत है.
दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दे दिया है. सैम अयूब को आउट करने के बाद बुमराह ने ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को भी पवेलियन भेज दिया. सलमाल आगा सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान का स्कोर दो ओवर के बाद तीन विकेट पर सिर्फ 13 रन है.
13वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान ने अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया. तिलक वर्मा ने शादाब खान को आउट किया. शादाब 15 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान का स्कोर 13 ओवर के बाद 7 विकेट पर 84 रन है.
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की आधी टीम सिर्फ 73 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई. 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने उस्मान खान को आउट किया. उस्मान 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें-IND vs PAK: अक्षर पटेल की एक गेंद ने बाबर आजम का करियर किया खत्म? बेबस हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज
12वें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान को छठा झटका लगा. कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को आउट किया. नवाज सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर के बाद 6 विकेट पर 78 रन है.
पाकिस्तान ने 8 ओवर में चार विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. फिलहाल उस्मान खान 37 रन और शादाब खान 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अभी पाकिस्तान को जीत के लिए 72 गेंदों पर 119 रनों की जरूरत है.
पारी के शुरुआती 6 ओवर्स भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा और पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही है. पाकिस्तान ने पावरप्ले में सिर्फ 38 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए.
5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया. बाबर आजम सिर्फ 5 रन बनाकर अक्षर की गेंद पर आउट हो गए. पाकिस्तान ने सिर्फ 34 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया और शुरू से ही दवाब में नजर आ रही है.
पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई है. पाकिस्तान ने शुरुआत 4 ओवर्स में तीन विकेट गंवा दिए हैं और सिर्फ 25 रन बनाए हैं. मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें-IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली के खास क्लब में पहुंचे
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में पाकिस्तान को एक और झटका दे दिया है. पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने सैम अयूब को चलता किया. सैम सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान ने महज 6 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं.
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेज दिया. पाकिस्तान ने बिना खाता खोले एक विकेट गंवा दिया है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहला ओवर करने आए हैं.
15वें ओवर में भारत को लगातार दो झटके लगे. सैम अयूब ने पहले ओवर की दूसरी गेंद तिलक वर्मा को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज दिया. तिलक 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हार्दिक खाता तक नहीं खोल सके. भारत ने 126 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के पार्ट टाइम गेंदबाज की फिरकी में उलझे भारतीय बल्लेबाज, हार्दिक गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. आखिरी ओवर में भारत ने दो विकेट गंवाए. शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि पारी की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल बिना खाता खोले कैच आउट हो गए. मैच में भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन और तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए.
वहीं, पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को 1-1 विकेट मिला. बता दें कि, यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है.
19वें ओवर में उस्मान तारिक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को 5वां झटका दिया. सूर्या 29 गेंदों पर 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 159 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे. बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं, भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला. इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है. इस मैच में भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन जोड़े, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया. अभिषेक शर्मा इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए. वहीं, आखिरी ओवर में शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि अक्षर पटेल कैच आउट हुए. पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को 1-1 विकेट मिला. बता दें कि, इस मैच से पहले भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में करारी मात दी थी.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---