टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ सकता है एक नया मैच, टेस्ट सीरीज से पहले एक्शन में नजर आएंगे भारतीय खिलाड़ी

New Match in India Tour of NZ: भारतीय टीम कुछ दिनों में न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होगी. भारत कुल 15 मैच इस दौरे पर खेलने वाला है. अब उनके शेड्यूल में एक और मैच जुड़ सकता है. टेस्ट सीरीज से ठीक पहले एक वॉर्म-अप मैच कराने की योजना बनाई जा रही है.

ind vs wi

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया एक और मैच खेल सकती है (Image: ANI)

New Match in India Tour of NZ: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने जा रही है. इस दौरे पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इसके अलावा BCCI ने इंडिया A टीम का ऐलान किया है, जो न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से तीन मल्टी-डे मैच खेलेगी. देखा जाए तो इस दौरे पर कुल 15 मैच कन्फर्म हैं. बताया जा रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और मैच सीरीज के दौरान हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे पर जुड़ सकता है एक और मैच

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया एक वॉर्म-अप मैच खेल सकती है. बता दें कि भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच तीसरे मल्टी डे टेस्ट का समापन 10 नवंबर को होगा. इसके बाद 19 नवंबर से वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. बीच में 8 दिनों के गैप में भारतीय टेस्ट टीम एक वॉर्म-अप मैच खेलेगी.

विज्ञापन

भारत ने न्यूजीलैंड में अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2020 में खेला था. अब 6 साल बाद भारत दोबारा न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में उतरेगी. मौजूदा टीम में कुछ ही खिलाड़ी हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड में खेलने का अनुभव है. इसी वजह से टेस्ट सीरीज से पहले BCCI टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज के लिए बेहतर से बेहतर तैयारी करने का मौका देना चाहती है.

विज्ञापन

कब होगा टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. हालांकि, वनडे और टेस्ट के लिए स्क्वाड की घोषणा होना है. बताया जा रहा है कि हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत की फिटनेस रिपोर्ट का BCCI को इंतजार है. इसके बाद चयन समिति की बैठक होगी और वनडे एवं टेस्ट टीम का चुनाव किया जाएगा. 28 अक्टूबर को वनडे और टेस्ट स्क्वाड न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएगा. इससे एक हफ्ते पहले ऐलान हो सकता है.

कैसा है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल?

इंडिया A की टेस्ट सीरीज

  • 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026: पहला अनऑफिशियल टेस्ट (लिंकन)
  • 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026: दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट (क्राइस्टचर्च)
  • 7 नवंबर से 10 नवंबर 2026: तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट (लिंकन)

IND vs NZ टेस्ट सीरीज

  • 19 नवंबर से 23 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड – पहला टेस्ट (बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन)
  • 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड – दूसरा टेस्ट (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ