IND vs PAK: ईशान किशन ने निकाली पाकिस्तान की हवा, ठोक डाला धांसू अर्धशतक

Ishan Kishan vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने अपनी धांसू बल्लेबाजी से महफिल लूटी. उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

Cricket News - 2026-02-15T194446.158

Ishan Kishan vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए धांसू पारी खेल दी है. उन्होंने लगभग सभी गेंदबाजों का कचूमर निकाल दिया. ईशान ने अपनी धांसू पारी से पाकिस्तान के खिलाफ समा बांध दिया. भारत को अभिषेक शर्मा के जरिए खराब शुरुआत मिली थी. इसके बाद ईशान ने अकेले ही मोर्चा संभाला.

विज्ञापन

ईशान किशन की धांसू पारी

ईशान ने अपनी पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का छक्का जड़कर स्वागत किया. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. इसके बाद ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. उन्होंने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन

ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली है. उन्होंने 10 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. ईशान ने 192.50 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर पाकिस्तान की हवा निकाल दी. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बड़ा धमाका कर दिया.

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल ईशान किशन भारत पाकिस्तान टी-20 मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. सबसे तेज अर्धशतक मोहम्मद हफीज ने बनाए थे. उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक साल 2012 में जमाया था. इसके अलावा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भारत पाकिस्तान मैच में अभिषेक शर्मा ने बनाया था. उन्होंने 24 गेंदों में ये कारनामा किया था. अब ईशान इस लिस्ट में तीसरे बल्लेबाज के रूप में एंट्री मार चुके हैं. वहीं, युवराज सिंह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2012 में 29 गेंदों में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जमाया था.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर):

23 गेंद – मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद, 2012
24 गेंद – अभिषेक शर्मा, दुबई, 2025
27 गेंद – ईशान किशन, कोलंबो (आरपीएस), 2026*
29 गेंद – युवराज सिंह, अहमदाबाद, 2012

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ