IND vs WI: वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, जीत के बावजूद होगा बदलाव?

Team India Possible Playing 11: टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ अगला T20I मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

vaibhav sooryavanshi sanju samson

खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है (Image: ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथा T20I मैच खेला जाने वाला है. टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. अब वेस्टइंडीज को हराकर भारत श्रृंखला पर कब्जा जमाना चाहेगा. पिछले मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, फिर भी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है और संजू सैमसन को मजबूरन बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की कैसी होगी प्लेइंग 11?

संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछली 6 पारियों में से 5 में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. रांची में खेली गई 82 रनों की पारी को हटा दिया जाए, तो संजू कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वैभव सूर्यवंशी अच्छा प्रदर्शन करने और अपनी प्रतिभा दिखाने के बावजूद प्लेइंग 11 से बाहर हैं. हालांकि, इंदौर T20I में फ्लॉप होने के बाद अब संजू सैमसन को बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह वैभव बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ चौथे T20I में उतर सकते हैं.

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट ने पिछले मैच में कुलदीप यादव की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया था. भारत के लिए यह फैसला सही भी साबित हुआ. अब पिच की स्थिति देखकर टीम को उन दोनों में से किसी एक के साथ उतरना चाहिए. अगर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही है, तो कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में वापस लाया जा सकता है. अगर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिल रही है, तो प्रिंस यादव के साथ उतरा जा सकता है. हैदराबाद का मैदान बड़ा है और वहां अमूमन बल्लेबाजों को फायदा मिलता है. इसी वजह से अगर स्पिन या तेज गेंदबाजों को थोड़ी भी मदद मिलती है, तो टीम को उसका ध्यान रखकर प्लेइंग 11 का कॉम्बिनेशन तय करना चाहिए.

भारत की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज अब तक बेहद रोमांचक साबित हुई है. इस श्रृंखला में काफी रन बने हैं और खास मोमेंट्स देखने को मिले हैं. अब चौथे T20I मुकाबले से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में होने वाला मुकाबला 14 अक्टूबर यानी आज शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ