IND vs PAK मैच से पहले फिर 'बेइज्जत' होगा पाकिस्तान! मुंह ताकते रह जाएगी मोहसिन नकवी एंड कंपनी

India vs Pakistan 2026 Cricket Match: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अब कुछ ही देर बाद शुरू होने वाला है. लेकिन मैच से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है. मोहसिन नकवी और पाकिस्तानी टीम की तगड़ी बेइज्जती होने वाली है.

भारत और पाकिस्तान टीम अभ्यास करते हुए

भारत और पाकिस्तान टीम अभ्यास करते हुए

India vs Pakistan T20 WC 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमें तैयारियों में जुट गई हैं. मुकाबला अब कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. मैच से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है. मैच से पहले पाकिस्तान की बेइज्जती होने वाली है. क्या है मामला आइए समझते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान की होगी बेइज्जती

दरअसल, भारत और पाकिस्तान मैच से पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में हनुमानकिंड धुरंधर का रैप गीत प्रस्तुत करेंगे. बता दें कि धुरंधर फिल्म पाकिस्तान में बैन है. ऐसे में जब हनुमानकिंड धुरंधर का रैप प्रस्तुत करेंगे, तब पाकिस्तानी टीम मैदान पर ही होगी. इस लिहाज से पाकिस्तान की मैदान पर मैच से पहली ही तगड़ी बेइज्जती होने वाली है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए दुनिया भर से लोग कोलंबो पहुंच चुके हैं. फैंस इस मैच का बेसब्री के साथ इंतजार भी कर रहे हैं. हालांकि बारिश मुकाबले में खलल डाल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दौरान बारिश हो सकती है, जिससे खेल रुक सकता है.

विज्ञापन

विवादों के बाद होगा भारत और पाकिस्तान मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हुई थी. लेकिन पाकिस्तान ने ठीक एक सप्ताह पहले यानी 1 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी थी. इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान से बातचीत की और मसले का हल निकाला. फिर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी. पाकिस्तान ने बांग्लादेश का हिमायती बनने के लिए ऐसा कदम उठाया था, क्योंकि बांग्लादेश ने अपने वेन्यू बदलने के लिए आईसीसी से अपील की थी, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया था. बांद में बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप से अपना नामा वापस ले लिया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड को जगह मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ