IND vs PAK: टीम इंडिया को सपोर्ट करने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैच से पहले खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए कोलंबो पहुंचे हैं. रोहित मैदान पर खिलाड़ियों से बातचीत करते भी नजर आए.

IND vs PAK T20 World Cup 2026, Rohit Sharma

IND vs PAK T20 World Cup 2026, Rohit Sharma

IND vs PAK T20 World Cup 2026, Rohit Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी स्टेडियम पहुंचे. टॉस से पहले रोहित मैदान पर खिलाड़ियों से बातचीत करते भी नजर आए. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैच को लेकर चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कोलंबो में टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था. फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरी है. ऐसे में रोहित पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने कोलंबो पहुंचे हैं. मैच से पहले उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया. बता दें कि, रोहित इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC के ब्रैंड एम्बेसडर भी हैं.

विज्ञापन

गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं और टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK No Handshake: फिर दुनिया में बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, भारत ने दिखाई औकात

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर रहे स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिला है.

विज्ञापन

IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ