पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंक डाली दुकान; देखें VIDEO
परविंदर सिंह झोटा पंजाब के मानसा और आसपास के इलाकों में गैर कानूनी रूप से ड्रग की बिक्री के खिलाफ कैंपेन चलाते थे. मंगलवार को भी वह एक मेडिकल स्टोर पर इसी सिलसिले में गए थे, जहां उन्हें गोली मारी दी गई.
पुलिस ने आरोपी अश्वनी को राजस्थान के सालासर से पकड़ा है. (Image - ANI)
पंजाब के मानसा में मंगलवार को एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इससे गुस्साई भीड़ ने बुधवार को मानसा में मर्डर के आरोपी अश्विनी की दुकान को आग के हवाले कर दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उसकी दुकान के आगे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है. भीड़ ने पहले दुकान में तोड़फोड़ की और फिर आग के हवाले कर दिया. इस हत्याकांड के बाद मानसा शहर में तनाव का माहौल है. झोटा के परिजनों ने विरोध में शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है.
#WATCH | Mansa, Punjab: A crowd sets fire to the shop of Ashvini, the man who is accused of fatally shooting anti-drug activist Parvinder Singh Jhota yesterday. https://t.co/lR0HMOvet9
इसके अलावा प्रशासन ने आरोपी के मकान का एक हिस्सा बुधवार को ढहा दिया. मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार के मकान में अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मकान का अगला हिस्सा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया.
बता दें, परविंदर सिंह झोटा पंजाब के मानसा और आसपास के इलाकों में गैर कानूनी रूप से ड्रग की बिक्री के खिलाफ कैंपेन चलाते थे. मंगलवार को भी वह एक मेडिकल स्टोर पर इसी सिलसिले में गए थे. उन्होंने उस मेडिकल स्टोर वाले से गैर कानूनी रूप से ड्रग्स बेचने को लेकर सवाल पूछा था. जिस पर दोनों में तीखी झड़प हो गई. झोटा ने इस पूरे मामले को फेसबुक पर लाइव किया था, जिसकी वजह से यह घटना कैमरे में कैद हो गई.
विज्ञापन
#WATCH | On an anti-drug activist shot dead in Mansa, Punjab CM Bhagwant Mann says, "A very unfortunate incident has occurred in Mansa, in which social worker Parminder Singh Jhota was shot dead. I want to make it clear that the Punjab Police will leave no stone unturned in this… pic.twitter.com/7VtTJhg8z1
वीडियो में देखा जा सकता है कि झोटा के साथ एक बुजुर्ग हैं. दोनों लोग दुकानदार के सामने दावा कर रहे हैं कि इसी मेडिकल वाले ने ड्रग्स बेची थी. लेकिन दुकानदार बार-बार मना कर रहे थे. इस बात पर उनकी बहस हुई और दुकानदार ने पिस्तौल निकाल ली. जिसके बाद उसने झोटा पर गाली दाग दी. जख्मी होने के बाद झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
गोली मारने के बाद आरोपी दुकानदार अश्वनी मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आरोपी अश्वनी को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को कुमार के उस सहयोगी को गिरफ्तार किया था, जिसने उसे भगाने में मदद की थी.