IND vs PAK: लगातार दूसरे वर्ल्ड कप मैच में नहीं खुला अभिषेक शर्मा का खाता, पाकिस्तान के खिलाफ भी टूटा भारतीय फैंस का दिल 

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की चुनौती नजर आ रही है. मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसके बाद पहले ओवर में ही अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए.

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

IND vs PAK: IND vs PAK: फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. युवा स्टार अभिषेक शर्मा से भारतीय फैंस को इस मुकाबले में बड़ी उम्मीदें थीं. पहले ओवर में ही पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा हो गए बुरी तरह से फेल 

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने पहले स्ट्राइक ली और दूसरे गेंद पर सिंगल लिया. जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने लगातार 3 गेंद डॉट खेली. जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा की आखिरी गेंद पर वो बड़ा शॉट खेलने गए और शाहीन शाह अफरीदी को कैच थमा बैठे. अभिषेक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इससे पहले वो यूएसए के खिलाफ मुकाबले में भी वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. अपना पहला वर्ल्ड कप खेल अभिषेक पहली 2 पारियों में जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में वो बीमार होने के कारण नहीं खेले थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK No Handshake: फिर दुनिया में बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, भारत ने दिखाई औकात

ईशान किशन ने बल्ले से किया कमाल 

भले ही अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल सके लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने उनकी कमी नहीं खेलने थी. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 8 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 1 विकेट ही गंवाया है. ईशान किशन 37 गेंदों में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसमें 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े है. वहीं तिलक वर्मा 7 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान के गेंदबाज पहले ओवर के बाद बुरी तरह से फेल हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ