Team India Test

WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद जानिए पूरा समीकरण

Team India Scenario: ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को हरा दिया. इसके बाद WTC 2025-27 का पॉइंट्स टेबल भी बदल गया है. सवाल है कि टीम इंडिया के फाइनल की राह कैसे बन सकती है. आइए भारत के समीकरण पर नजर डालते हैं.

Team India Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में टीम इंडिया का सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है. टीम इंडिया का लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना है, लेकिन उनके लिए यह रास्ता आसान नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को हराया, जिससे WTC पॉइंट्स टेबल बदल गई है. ऑस्ट्रेलिया 11 मैचों में 81.82 पॉइंट प्रतिशत के साथ नंबर 1 पर है, वहीं साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर खिसक गई है. सभी के मन में सवाल है कि इस मैच के बाद टीम इंडिया के क्वालिफिकेशन का समीकरण क्या होगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया कैसे कर सकती है क्वालीफाई?

टीम इंडिया की किस्मत सिर्फ उनके हाथ में नहीं है. अन्य टीमों के नतीजे भी भारत का WTC का रास्ता तय करेंगे. बता दें कि भारत को अब अपने सभी मैच जीतने की कोशिश करनी है और वह अधिक से अधिक एक मैच हार सकता है. एक से ज्यादा मैच हारने की स्थिति में WTC के फाइनल में पहुंचने की उनकी राह मुश्किल हो जाएगी. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के अगले कुछ मैचों के नतीजे तय करेंगे कि टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए कितने मैचों में जीत की जरूरत होगी. पूरा समीकरण जानने के लिए आप ऊपर दिया गया वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ