'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत, बताई गौतम गंभीर और मैनेजमेंट की सबसे बड़ी गलती

Vaibhav Sooryavanshi: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का चांस नहीं मिल रहा है. इस बात से पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकांत खुश नहीं हैं. उन्होंने वैभव को इग्नोर करना गौतम गंभीर और मैनेजमेंट की सबसे बड़ी गलती बताई.

gautam gambhir vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने नाराजगी जताई (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला. इससे पहले वैभव एशियन गेम्स 2026 में खेले थे और 2 मैचों में 53 रन बनाए थे. संजू सैमसन लगातार संघर्ष कर रहे हैं. इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पा रही है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को मौके नहीं दिए जाने पर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी गलती की ओर भी इशारा किया है.

विज्ञापन

के श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव सूर्यवंशी को मौके नहीं दिए जाने पर निराशा जताई. वह गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने सिर्फ संजू सैमसन का आत्मविश्वास खराब नहीं किया है, बल्कि वैभव सूर्यवंशी का आत्मविश्वास भी तोड़ कर दिया है. वैभव को वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ तीन मैच दिए जा सकते थे. अब उन्होंने अभिषेक शर्मा को इतने समय तक देख लिया है और उन्हें आराम दिया जा सकता है. अगले मैच में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं.’

विज्ञापन

‘संजू सैमसन का प्रदर्शन निरंतर नहीं है…’

के श्रीसंत ने संजू सैमसन की फॉर्म पर सवाल उठाए हैं. संजू पिछली 6 पारियों में से 5 में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में 82 रन की पारी के अलावा उनका हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. उन्होंने कहा, ‘संजू सैमसन के प्रदर्शन में हमेशा ही उतार-चढ़ाव आया है. उनकी निरंतरता हमेशा ही सवालों के घेरे में रही है. वह अचानक से कमाल कर देते हैं, जैसे वर्ल्ड कप और फिर अचानक बहुत मैचों में फेल भी हो जाते हैं. अभिषेक शर्मा के साथ ऐसा कभी होते हुए नहीं देखा गया. अब एक बार फिर संजू सैमसन अगले मैच में रन बना सकते हैं.’

विज्ञापन

क्या चौथे T20I में वैभव को मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी को अब चौथे T20I मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. संजू सैमसन को काफी मौके मिल चुके हैं और अब हैदराबाद में वैभव को खेलने का मौका देने का सही समय है. टीम इंडिया चाहे, तो अभिषेक शर्मा को आराम देकर संजू और वैभव की जोड़ी के साथ उतर सकती है. दोनों में से जो अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसे पांचवें T20I में मौका मिल सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ