पाकिस्तान के लिए क्यों 'हौव्वे' का दूसरा नाम अभिषेक शर्मा? आंकड़े देख हो जाएगा यकीन! ऐसा रहा है अब तक प्रदर्शन

Abhishek Sharma Record vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने संकेत दे दिए हैं कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. पाकिस्तान के क्रिकेटर्स और फैंस में अभिषेक शर्मा को लेकर हौव्वा बना हुआ है. शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाज डरते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है. आइए इसपर नजर डालते हैं.

Abhishek Sharma Record vs PAK

अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Record vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी यानी आज मैच होने वाला है. भारत-पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा ही रोमांचक साबित होते हैं. टीम इंडिया का रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन है. अब तक दोनों देशों के बीच 8 मैच हुए हैं, जिसमें से 7 भारत ने जीते हैं. भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को हराना चाहेगी और उनकी सबसे बड़ी उम्मीद अभिषेक शर्मा हैं. वो टीम इंडिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. पाकिस्तान टीम और फैंस में अभिषेक शर्मा ‘हौव्वे’ का दूसरा नाम हैं. उनके आंकड़े ये चीज साबित करते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा?

अभिषेक शर्मा की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी. स्टमक इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उनका कुछ किलो वजन भी कम हुआ. अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस था लेकिन वो 14 फरवरी को शाम में अभ्यास करने आए थे. सूर्यकुमार यादव ने भी संकेत दिए हैं कि अभिषेक शर्मा खेलेंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा अभी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के शुरुआती स्टेज में हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों एशिया कप 2025 में हुए थे. अभिषेक ने इन मुकाबलों में पाक के खिलाफ 110 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 36.66 का रहा है. अभिषेक ने 189.65 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ शर्मा 11 चौके और 7 छक्के जड़ चुके हैं. अभिषेक का सर्वाधिक स्कोर 74 रन रहा है. आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं, क्यों पाकिस्तानी टीम में अभिषेक का हौव्वा बना हुआ है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का T20I करियर

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने अब तक 39 मैच खेले हैं और 38 पारियों में वो 1297 रन बनाने में सफल हुए हैं. उनका औसत 36.02 है और स्ट्राइक रेट 194.45 का है. अभिषेक ने अब तक भारत के लिए दो शतक जड़े हैं और 8 अर्धशतक उनके नाम हैं. भारत के इस तूफानी ओपनर का सर्वाधिक स्कोर 135 रन का है. उन्होंने अब तक अपने टी20 करियर में 123 चौके और 88 छक्के जड़े हैं. यह रिकॉर्ड साबित करता है कि अभिषेक क्यों दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ