---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup: सूर्या का धमाका, पर जीत के असली हीरो गौतम गंभीर! कप्तान ने उठाया ‘मास्टरप्लान’ से पर्दा

Gautam Gambhir: सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया को जीत मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी. सूर्या ने नाबाद 84 बनाकर मैच पलटा. जीत के बाद सूर्या ने बताया कि कैसे हेड कोच गौतम गंभीर जीत के असली हीरो हैं. उन्होंने मैच के बीच हुई सीक्रेट बातचीत का खुलासा किया.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 8, 2026 09:22
Gautam Gambhir Suryakumar Yadav
गौतम की सलाह में बदला मैच

Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत जीत के साथ हुई. USA के खिलाफ भारत का पहला मैच हुआ. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और एक समय स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 12.4 ओवरों में मात्र 77 रन था. टीम इंडिया का 100-110 रन बनाना भी बड़ी बात लग रही थी. इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद 84 रन बनाकर बाजी पलट दी. टीम का स्कोर 20 ओवर में 161 रन हो गया. बचा हुआ काम गेंदबाजों ने कर दिया और भारत को 29 रन से जीत मिली. सूर्या की शानदार पारी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की लेकिन असली हीरो गौतम गंभीर रहे.

कप्तान सूर्या ने गौतम गंभीर को दिया जीत का श्रेयस

जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 14 ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक के बीच गौतम गंभीर मैदान पर आए. उन्होंने सूर्या को अंत तक खेलने का मास्टरप्लान बताया. उन्हें लग रहा था कि पिच पर 140 रन पर्याप्त रहेंगे. हालांकि, गंभीर की सलाह के कारण वो पिच पर टिके रहे और आखिरी दो ओवरों में रनों की बारिश कर स्कोर 161 पहुंचा दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे शुरुआत से महसूस हो रहा था कि किसी एक बल्लेबाज को अंत तक खेलने की जरूरत थी.’

---विज्ञापन---

सूर्या ने आगे कहा, ‘मुझे कभी नहीं लगा कि ये पिच 180–190 रन की है. मुझे लगा था कि यहां 140 रन बन सकते हैं लेकिन गौती भाई (गौतम गंभीर) ने मुझे 14 ओवर के बाद हुए ब्रेक में यही बोला. उन्होंने मुझे कहा कि अंत तक बल्लेबाजी करो. आप रन कभी भी कवर कर सकते हो. सबसे जरुरी बात यह है कि मैंने मुंबई में इस विकेट पर अपना अधिकतम क्रिकेट खेला है. इसी वजह से मुझे पता है कि कैसे इस तरह की पिच पर बल्लेबाजी की जाती है.’

ये भी पढ़ें:- ‘मियां तैयार हो जाओ’, सूर्या के इस मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच! सिराज ने बताया अचानक कैसे हुई टीम में एंट्री

सिराज ने गेंद से बिखेरा जादू

कप्तान सूर्या की शानदार पारी के चलते टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई. इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल किया. मोहम्मद सिराज ने शुरुआत में दो सफलता दिलाई और फिर सेट बल्लेबाज शुभम रंजाने को आउट किया. उनके अलावा अर्शदीप सिंह ने 2, अक्षर पटेल ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट अपने नाम किया. भारत को 29 रन से जीत मिली.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में आज ‘सुपर संडे’, मैदान पर भिड़ेंगी 6 टीमें, जानें कब और कहां देखें इन 3 बड़े मैचों का रोमांच

First published on: Feb 08, 2026 09:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.