CSK vs KKR: ऋतुराज गायकवाड़ ने भुगता गलत शॉट खेलने का खामियाजा, Video में देखें कैसे लापरवाही से गंवाया विकेट

Ruturaj Gaikwad Poor Form: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपने फैंस को लगातार निराश कर रहे हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ भी उनकी नाकामी साफ नजर आई. अगर वो येलो आर्मी को शानदार शुरुआत देते, तो शायद उनकी टीम का स्कोर 200 के पार चला जाता.

Ruturaj Gaikwad Out

Ruturaj Gaikwad Out

Ruturaj Gaikwad Dismissal Against KKR Viral Video: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म जारी रहा, क्योंकि मंगलवार 14 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच में वो सस्ते में आउट हो गए. ओपनर ने 6 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया.

विज्ञापन

गलत शॉट का खामियाजा

कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत खराब रही, क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे ओवर में ही आउट हो गए. बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय की गेंदबाजी पर स्लॉग स्वीप लगाने की कोशिश की. हालांकि वो गेंद को काफी दूर तक नहीं मार पाए और डीप मिड-विकेट पर रोवमैन पॉवेल ने उनका कैच लपक लिया.

विज्ञापन

सवालों के घेरे में CSK कप्तान

ऋतुराज गायकवाड़ अपने खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं. 29 साल इस खिलाड़ी ने इस सीजन में पांच पारियों में कुल 63 रन बनाए हैं. उनका औसत 12.60 है और उनका स्ट्राइक रेट 105 का है, जो कि काफी मामूली है. कप्तान के इस फॉर्म का असर टीम पर भी पड़ता दिखा, क्योंकि ‘येलो आर्मी’ को अपने शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

कमबैक की उम्मीद

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने कैंपेन की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की थी. आखिरकार उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 रनों की जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला. हालांकि कप्तान को आने वाले मैचों में हर हाल में कमबैक करना होगा, वरना उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ