नूर अहमद ने 25.20 करोड़ के बैटर को बना दिया 'जीरो' के लायक, Video में देखें कैसे 'गोल्डन डक' पर भेजा पवेलियन

Cameron Green Golden Duck: कैमरून ग्रीन को केकेआर ने काफी उम्मीदों के साथ आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ की कीमत में अपने कैंप में शामिल किया था, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स कंगारू ऑलराउंडर के लिए काफी बुरा ख्वाब साबित हुए.

Cameron Green Golden Duck

Cameron Green Golden Duck

Noor Ahmad Dismissed Cameron Green For A Golden Duck: 14 अप्रैल की शाम चेन्नई का ऐतिहासिक चेपॉक मैदान नूर अहमद की शानदार बॉलिंग परफॉर्मेंस का कायल हो गया. उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के सबसे महंगे खिलाड़ी को नाको चने चबवा दिए. चेन्नई सुपरकिंग्स के इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर को उनकी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. किसी पता था कि जिस खिलाड़ी को केकेआर ने मिली ऑक्शन में 25.20 करोड़ की कीमत पर खरीदा था, उसका ऐसा बुरा हाल होगा.

विज्ञापन

नूर ने लिया बैक टूर बैक विकेट

मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल मैच 2026 मैच में नूर अहमद ने लगातार 2 गेंदों पर 2 बड़े बल्लेबाजों को आउट कर दिया. इस बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट करने के बाद, कैमरून ग्रीन को ‘गोल्डन डक’ पर आउट करके अपना दूसरा ओवर पूरा किया.

विज्ञापन

बच नहीं पाए रहाणे

ये दोनों विकेट केकेआर की पारी के 11वें ओवर में गिरे. नूर ने मिडिल स्टंप पर एक ‘टॉस्ड-अप’ गेंद डाली; अजिंक्य रहाणे ने आगे बढ़कर उसे ‘एक्स्ट्रा कवर’ के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और ‘एक्स्ट्रा कवर’ पर खड़े ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में चली गई. दाएं हाथ के ये बल्लेबाज 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए.

विज्ञापन

चकमा खा गए कैमरून ग्रीन

इसके बाद, अफगानिस्तान के इस स्पिनर ने ‘ऑफ स्टंप’ के बाहर ‘बैक-ऑफ-ए-लेंथ’ गेंद डाली, जो एंगल के साथ अंदर की ओर घूमी; कैमरून ग्रीन इस गेंद को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए. बल्लेबाज ने गेंद को ‘ऑफ साइड’ में ‘स्क्वायर’ की ओर मारने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधे ‘मिडिल’ और ‘लेग स्टंप’ से जा टकराई.

विज्ञापन

रिंकू भी बने शिकार

इन 2 बैक टू बैक विकेटों के साथ नूर अहमद ने इस सीजन के पहले चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लेने के बाद अब अपनी पुरानी लय हासिल कर ली है. नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सीएसके ने केकआर को 32 रन से हराया. बता दें कि रहाणे और ग्रीन के अलावा, उन्होंने अपने अगले (तीसरे) ओवर में रिंकू सिंह को भी 12 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट कर दिया. इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत नूर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’ से नवाजा गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ