---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 World Cup में आज ‘सुपर संडे’, मैदान पर भिड़ेंगी 6 टीमें, जानें कब और कहां देखें इन 3 बड़े मैचों का रोमांच

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में हुई. पाकिस्तान ने नीदरलैंड, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड और भारत ने USA को पराजित करके बढ़िया शुरुआत की. आज टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के कुल तीन मैचों का आयोजन होने वाला है. आइए इन मैचों के बारे में बात करते हैं और जानते हैं कि कैसे इन्हें लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत हो गई है. 7 फरवरी को तीन बड़े मैचों का आयोजन हुआ था. पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और भारत ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की. अब सभी की नजर सुपर संडे पर टिकी हुई है. 8 फरवरी 2026 यानी आज भी टी20 वर्ल्ड कप में कुल तीन बड़े मैचों का आयोजन किया जाने वाला है. आइए इन मैचों के बारे में बात करते हैं और जानते हैं कि कब और कितनी बजे इन्हें लाइव देखा जा सकता है.

पहला मैच: अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड

ग्रुप D से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच होने वाला है. सुबह 11 बजे इस मैच की शुरुआत हो जाएगी. चेपौक की पिच पर इस मुकाबले का आयोजन होगा और अफगानिस्तानी स्पिनर्स को मदद मिल सकती है. वो कीवी बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा सकते हैं. न्यूजीलैंड के पास भी शानदार स्पिनर्स हैं. इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल है.

---विज्ञापन---

दूसरा मैच: इंग्लैंड vs नेपाल

इंग्लैंड और नेपाल के बीच दिन का दूसरा मैच होने वाला है. इंग्लैंड टीम काफी ताबड़तोड़ है, वहीं नेपाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी सबसे लोकप्रिय टीम है. ऐसे में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के हजारों फैंस के जमा होने की उम्मीद है. नेपाल की गेंदबाजी काफी अच्छी है. वानखेड़े की पिच पर गेंदबाज और बल्लेबाज, दोनों का बोलबाला रहता है. यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा. नेपाल इस मुकाबले में उलटफेर करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास

---विज्ञापन---

तीसरा मैच: श्रीलंका vs आयरलैंड

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर संडे का तीसरा मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच होने वाला है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मैच होगा. श्रीलंका अपने घर पर खेल रही है और स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है. आयरलैंड ने पहले भी कई सारी बड़ी टीमों को हराया है. ऐसे में श्रीलंका को उन्हें कमजोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

कब, कहां और कैसे देख सकते हैं तीनों मैच?

टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाले तीनों मैचों (अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड, इंग्लैंड vs नेपाल और श्रीलंका vs आयरलैंड) को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार पर भी इन मैचों को स्ट्रीम कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘मियां तैयार हो जाओ’, सूर्या के इस मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच! सिराज ने बताया अचानक कैसे हुई टीम में एंट्री

First published on: Feb 08, 2026 08:31 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola