
भारत की T20 टीम में होगा बड़ा बदलाव? वैभव सूर्यवंशी समेत इन 7 नए खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर कुछ बड़ी खबर सामने आई है. इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम एक नई शुरुआत करेगी, क्योंकि इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2028 की साइकिल शुरू हो जाएगी. आईपीएल के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे से होगी. ऐसे में स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी समेत कुछ नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है.
कुछ खिलाड़ी लगातार टी20 सीरीज खेल रहे थे और इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त हो गए थे. अभी वो IPL 2026 का हिस्सा बने हुए हैं. ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है. सिलेक्टर्स इसी वजह से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव समेत कुछ खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, आयुष म्हात्रे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी को आयरलैंड और जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: