CSK vs KKR: कार्तिक त्यागी के जाल में फंसे संजू सैमसन, Video में देखें कैसे हवा उड़ी गिल्लियां

Sanju Samson Clean Bowled Viral Video: दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस को उम्मीद थी कि संजू सैमसन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ भी काफी बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन कार्तिक त्यागी ने उन्हें अर्धशतक लगाने का मौका नहीं दिया.

Sanju Samson Out

Sanju Samson Out

Sanju Samson Clean Bowled By Kartik Tyagi: मंगलवार 14 अप्रैल को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच में कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन का कीमती विकेट लिया. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पिछली गेंद पर छक्का लगने के तुरंत बाद ही इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को आउट कर दिया और अपनी के लिए बड़ा योगदान दिया.

विज्ञापन

कार्तिक की गेंद पर चकमा खा गए सैमसन

ये विकेट चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी के 12वें ओवर में गिरा. पिछली गेंद पर धीमी गेंद पर छक्का लगने के बाद त्यागी ने 148.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी. ये गेंद मिडिल और ऑफ स्टंप पर पूरी लंबाई की थी, और संजू सैमसन ने स्क्वायर की तरफ ज्यादा खेलने की कोशिश में अपना बैलेंस खो दिया. गेंद उनके पास से गुजर गई और सीधे स्टंप्स से जा टकराई.

विज्ञापन

फिफ्टी से चूके सैमसन

संजू सैमसन 32 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे. इस विकेट के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने 111 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया. हालांकि येलो आर्मी ने इसके बाद निर्धारित 20 ओवर में 192/5 का स्कोर बनाया जिसके कारण कोलकाता नाइटराइडर्स को 193 रन का बड़ा टारगेट मिला.

विज्ञापन

दिल्ली के खिलाफ लगाया था शतक

इस 31 साल खिलाड़ी ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा था. संजू सैमसन ने इस मैच में 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.35. संजू की इस पारी के बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 212/2 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 20 ओवर में 189 रन पर सिमट गई, जिसके कारण चेन्नई को 23 रन से जीत मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ