IPL 2026: विराट की RCB के सामने चुनौती पेश करेगी पंत की LSG, देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RCB vs LSG Preview: आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महामुकाबला होने वाला है. RCB का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है और ऋषभ पंत की LSG अब उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी.

RCB vs LSG Preview

आज होगा RCB vs LSG मैच

RCB vs LSG Preview: IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच होने जा रहा है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. विराट कोहली की RCB का प्रदर्शन अब तक IPL 2026 में शानदार रहा है और उन्हें चार मैचों में सिर्फ एक हार मिली है. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स दो जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है. RCB के लिए LSG की गेंदबाजी बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. आइए RCB और LSG का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

RCB vs LSG, हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • मैच खेले: 6
  • RCB की जीत: 4
  • LSG की जीत: 2
  • नो रिजल्ट: 0

RCB vs LSG, पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होने वाला है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को फायदा होता है. पिच अमूमन फ्लैट होती है और बाउंड्री छोटी होती है. इसी वजह से बड़ा स्कोर बनता है. इस पिच पर 200 से अधिक का स्कोर जीत की राह थोड़ी आसान कर देता है. आज के मैच में दोनों टीमों के पास तगड़े खिलाड़ी हैं, ऐसे में बड़ा स्कोर जरूर बन सकता है.

विज्ञापन

RCB vs LSG, कैसा रहेगा मौसम का हाल?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में मौसम ठीक रहेगा. बारिश होने की संभावना नहीं है. शाम का मैच है, ऐसे में मौसम 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस मैदान पर ड्यू भी आ सकती है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही विकल्प रहेगा.

विज्ञापन

RCB और LSG का पूरा स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ