IPL 2026: विराट कोहली के फैंस को लगा बड़ा झटका! नई रिपोर्ट से आरसीबी फ्रेंचाइजी की बढ़ी समस्या

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जिसमें टीम के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी बड़ा योगदान रहा है. किंग कोहली बहुत अच्छी फॉर्म में लग रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस की समस्या बन गई है.

Virat Kohli

Virat Kohli

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के सुपरस्टार विराट कोहली ने बल्ले से शानदार अर्धशतक ठोका था, लेकिन वो इंजरी के कारण फील्डिंग करने नहीं उतरे थे. कोहली की इंजरी आरसीबी के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है. कोहली की मौजूदगी से उनकी टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में कोहली इंजरी के कारण बाहर बैठ सकते हैं. 

विज्ञापन

पूरी तरह से फिट नहीं हैं विराट कोहली 

मुंबई के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली आज अभ्यास करने के लिए भी आए. जिसके बाद फैंस को लगा कि कोहली अगले मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि नए वीडियो पर अगर नजर डाले, तो ऐसा नहीं लग रहा है. कोहली अभ्यास के दौरान भी पट्टी पहनकर उतरे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस अंदाज में किंग कोहली ने अभ्यास किया. उससे ऐसा लग रहा है कि वो पूरी तरह से फिट नहीं है. ऐसे में आरसीबी की टीम ने अपने सबसे बड़े खिलाड़ी के फिटनेस के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी. कप्तान रजत पाटीदार चाहेंगे कि किंग कोहली पूरी तरह से फिट होने के बाद ही दोबारा मैदान पर उतरे. कोहली भी फिलहाल अपनी इंजरी को लेकर सीरियस नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी खेलेगी अगला मुकाबला 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 15 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. जहां पर अगर विराट कोहली पूरी तरह से फिट नहीं हुए, तो उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को खेलने का मौका मिल सकता है. अय्यर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया था. जहां पर उन्होंने बहुत ही अच्छी पारी खेली थी. ऐसे में उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका मिल सकता है. कोहली हालांकि जल्द ही वापसी कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ