मुंबई इंडियंस की टीम को आरसीबी के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. शेरफेन रदरफोर्ड की जूझारू पारी भी मुंबई के काम नहीं आई. जिसके कारण ही मुंबई की टीम लगातार तीसरा मुकाबला हार गई है. आरसीबी ने बल्ले के बाद गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया.
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन 19 का 20वां मुकाबला खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बना डाले. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 222 रन बनाए और 18 रनों से मुकाबला हार गई. मुंबई की टीम लगातार तीसरा मुकाबला हारी है.
आरसीबी ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के भी जड़े. वहीं उनका साथ देते हुए विराट कोहली ने भी 38 गेंदों में 50 रन ठोके. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों में ही 53 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. अंत में टिम डेविड ने भी सिर्फ 16 गेंदों में ही नाबाद 34 रन बना डाले. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने ही सिर्फ अच्छी गेंदबाजी की.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी को एक मैच के कितने रुपये मिलते हैं? जानें कितनी है नेटवर्थ
मुंबई इंडियंस लगातार तीसरा मुकाबला हारी
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को भी अच्छी शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए. वहीं रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. रोहित के मैदान से बाहर जाते ही मुंबई की टीम मुश्किल में आ गई. सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए. अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए. रदरफोर्ड ने 9 लंबे-लंबे छक्के जड़े. जिसके बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी और 18 रनों से मुकाबला हार गई. आरसीबी के लिए सुयश शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं क्रुणाल पांड्या को भी 1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में छाया सूर्यवंशी का ‘वैभव’, सरहद पार के क्रिकेट दिग्गज ने उनकी शान में पढ़े कसीदे
मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. नमन धीर सिर्फ 1 रन बनाकर रसिख सलाम डार का शिकार बने हैं. मुंबई की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है.
मुंबई इंडियंस की टीम अब मैच से बिल्कुल बाहर नजर आ रही है. हार्दिक पांड्या 22 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम अब बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.
मुंबई इंडियंस की टीम अब बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. सूर्यकुमार यादव सिर्फ 33 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही अब मुकाबले में आरसीबी की टीम बहुत आगे निकल गई है.
मुंबई इंडियंस की टीम को 8वें ओवर में डबल झटका लगा है. सुयश शर्मा ने पहले रयान रिकेल्टन को 37 रनों पर पवेलियन भेजा. उसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा को भी 1 रनों पर ही आउट कर दिया. अब मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल में नजर आ रही है.
मुंबई इंडियंस टीम को बहुत बड़ा सेटबैक लगा है. रोहित शर्मा खिंचाव के कारण अब मैदान से बाहर चले गए हैं. पावरप्ले खत्म होने के बाद तक मुंबई की टीम ने बिना विकेट गंवाए 62 रन ही बनाए हैं.
मुंबई इंडियंस की टीम को भी बहुत ही अच्छी शुरुआत मिली है. टीम ने 3 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 39 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन दोनों ही पहली गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
मुंबई इंडियंस की टीम 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. जहां पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर नजर आ रहे हैं. वहीं आरसीबी के लिए पहला ओवर जैकब डफी फेंक रहे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए हैं. फिल साल्ट ने 78 रन बनाए तो वहीं रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए. वहीं विराट कोहली ने भी 50 रन बनाए. अंत में टिम डेविड ने नाबाद 34 रन बनाए.
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी विराट कोहली की तरह अर्धशतक जड़ते ही पवेलियन लौट गए. पाटीदार ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद वो 20 गेंदों में 53 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बन गए.
दिग्गज विराट कोहली ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा है. हालांकि अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेज दिया है. हालांकि मौजूदा समय में आरसीबी की टीम मैच में आगे नजर आ रही है.
मुंबई इंडियंस की टीम को आखिरकार सफलता मिली है. शार्दुल ठाकुर ने 78 रनों के स्कोर पर फिल साल्ट को पवेलियन भेज दिया है. ऐसे में अब विराट कोहली के ऊपर बड़ा शॉट खेलने का दबाव बढ़ गया है.
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. वहीं आरसीबी ने बिना विकेट गंवाए 115 रन बना लिए हैं. दोनों ही बल्लेबाज अब आसानी के साथ बड़ा शॉट खेल रहे हैं.
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. फिलहाल वो 29 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं. फिल साल्ट और विराट कोहली दोनों ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण मुंबई इंडियंस की टीम दबाव में नजर आ रही है.
आरसीबी की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है. टीम ने 3 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं. फिल साल्ट और विराट कोहली बहुत आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. विराट कोहली और फिल साल्ट क्रीज पर उतरे हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर फेंक रहे हैं.
मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव.
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह.
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया है. ऐसे में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आने वाली है.
पिछले मुकाबले में जोश हेजलुवड ने प्लेइंग 11 में कमबैक तो किया था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ बुरी तरह से फेल हो गए थे. ऐसे में हेजलवुड को फॉर्म में कमबैक करना होगा.
स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भी खराब नजर आ रही है. आरसीबी के खिलाफ सूर्या को अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा. जिससे उनकी टीम दोबारा जीत के रास्ते पर लौट सके.
इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मैदान पर नजर आएंगे. दोनों की दिग्गज फिलहाल बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में भी फैंस इन दोनों को देखना चाहेंगे.
मुंबई इंडियंस की तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को भी अच्छी स्टार्ट मिला था. हालांकि पिछले मुकाबले में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार मिली. ऐसे में रजत पाटीदार की टीम भी कमबैक करना चाहेगी.
सीजन का पहला मुकाबला जीतने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को बैक टू बैक 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब हार्दिक पांड्या की टीम मैदान पर धमाकेदार कमबैक करना चाहेगी. जिससे दोबारा जीत की पटरी पर उतर सके.










