IPL 2026: मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन! पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा बैठेंगे बाहर? चोट पर आया अपडेट

Rohit Sharma Injury Update: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. अब उनकी मुश्किल और बढ़ती हुई नजर आ रही है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.

Rohit Sharma Injury Update

रोहित शर्मा की चोट पर बड़ा अपडेट

Rohit Sharma Injury Update: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले मैच में हराने के बाद MI की टीम को लगातार तीन हार मिली है. अब उनका अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से होने वाला है, जो अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे हैं. मुंबई इंडियंस के लिए पंजाब किंग्स को पटखनी देना आसान नहीं होगा. अब मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा शायद नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट

रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. इसी वजह से वो रिटायर होकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद रोहित दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आए. शर्मा मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा हैं और उनकी चोट ने फैंस की चिंता बढ़ाई हुई है. अब TOI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी से जुड़े स्कैन कराए जाएंगे. इसके बाद पता चलेगा कि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है.

विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 अप्रैल को रोहित के खेलने पर सस्पेंस है. अगर उनकी मेडिकल रिपोर्ट सकारात्मक आई, तो ही वो खेल सकते हैं. हालांकि, अभी टूर्नामेंट शुरू ही हुआ है और मुंबई इंडियंस अपने स्टार प्लेयर रोहित को लेकर कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहेगी. ऐसे में MI उन्हें एक मैच के लिए आराम दे सकती है. रोहित का PBKS के खिलाफ खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स से खुश नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी! इस रोल में खुद को नहीं मानते फिट

विज्ञापन

रोहित शर्मा नहीं खेले, तो किसे मिलेगा मौका?

रोहित शर्मा अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो क्विंटन डी कॉक की एंट्री हो सकती है. उनकी जगह बनाने के लिए ट्रेंट बोल्ट या मिचेल सैंटनर को बाहर बैठाया जा सकता है. MI की टीम धाकड़ ओपनर दानिश मलेवार को भी मौका दे सकती है. इससे मुंबई इंडियंस को अपना बाकी कॉम्बिनेशन बदलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा उनके पास सूर्यकुमार यादव का विकल्प है, जिन्होंने पहले भी MI के लिए ओपनिंग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ