SRH vs RR: प्रफुल्ल हिंगे की घातक गेंदबाजी के आगे राजस्थान ने टेके घुटने, हैदराबाद ने दर्ज की धमाकेदार जीत

SRH vs RR: सनराजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. पहले ऑरेंज आर्मी ने बल्लेबाजी में अपना दम खम दिखाया, जबकि बाद में गेंदबाजी में इस टीम ने मोर्चा खोला. हैदराबाद ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की.

SRH vs RR.jpg

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 21 सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 13 अप्रैल को खेला गया था. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 216 रन बनाए थे. टीम की ओर से ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी की. इसके बाद गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने कमाल किया. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को पहले ही ओवर में 3 बड़े झटके दिए. प्रफ्फुल के शुरुआती झटके के बाद राजस्थान इस मैच में वापसी नहीं कर पाई. हैदराबाद ने 57 रनों से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

ईशान की शानदार बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई थी. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए थ. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने भी आज खासा कमाल नहीं किया. उन्होंने 18 गेंदों में 18 रनों की धीमी पारी खेली. हालांकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने राजस्थान के गेंदबाजों की हवा निकालते हुए 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे. उनका साथ हेनरिक क्लासेन ने दिया. उन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाए. इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 और सलील अरोरा ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

राजस्थान को मिली करारी हार

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को खराब शुरुआत मिली. हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में कमाल कर दिया. उन्होंने राजस्थान को तीन झटके पहले ही ओवर में दिए. उनकी गेंदबाजी के आगे वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

इसके बाद दूसरे ओवर में अपना डेब्यू मैच खेल रहे साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल को चलता किया. जायसवाल के बल्ले से 5 गेंदों में 1 रन निकला. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रियान पराग ने भी निराश किया. उन्होंने 6 गेंदों में 4 रन बनाए. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने थोड़ी देर पारी को संभाला. जडेजा ने 32 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा डोनोवन फेरेरा ने 44 गेंदों में 69 रन बनाए, हालांकि ये राजस्थान की जीत के लिए काफी नहीं था.

विज्ञापन

हैदराबाद की ओर से प्रफ्फुल हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने भी शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ