लगातार अपने बयानों से पलट रही पीसीबी का अब क्रिकेट के दिग्गज भी मजाक बना रहे हैं. कुछ भारतीय दिग्गजों ने तो 1 फरवरी को ही कह दिया था कि पाकिस्तान अपने बयान से पलटेगा और 15 फरवरी को मैच खेलेगा. कुछ दिनों के बाद ठीक वैसा ही हो रहा है.
IND vs PAK Match Boycott Controversy Highlights: पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को ऐलान किया है उनकी टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को बायकॉट करेगी. आईसीसी से मीटिंग के बाद 9 फरवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना फैसला लिया और मैच खेलने को लेकर राजी हो गई. 10 दिनों के अंदर अपने बयान से पलटने के कारण पीसीबी अब मजाक बन गई है. पूर्व क्रिकेटर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
पाकिस्तान की सरकार ने किया ऐलान
बांग्लादेश का साथ देने के लिए ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच बायकॉट करने का फैसला किया था. जिससे अन्य सभी क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गए थे. आईसीसी ने भी पीसीबी को एक्शन लेने की चेतावनी दी थी. जिसके कारण ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बातचीत करना चाहता था. 8 फरवरी को आईसीसी के अधिकारी पाकिस्तान पहुंचे. जहां पर उनकी मुलाकात बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और पीसीबी के अध्यक्ष से हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस मीटिंग में आईसीसी से इन दोनों क्रिकेट बोर्ड ने 5 मांग की थी. जिसमें से 2 मांग पर आईसीसी ने विचार करने का फैसला किया है. वहीं 3 मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सीधे खारिज कर दिया था. जिसके बाद ही पाकिस्तान ने सरेंडर करते हुए मुकाबला खेलने का ऐलान किया.
ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान का तैयार होना हमारे लिए…’, IND vs PAK मैच पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी
15 फरवरी को खेला जाएगा मुकाबला
अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को दोनों टीमें भिड़ने वाली हैं. टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए की टीम को 29 रनों से हराया, तो वहीं पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया है. 10 फरवरी को पाकिस्तान की टीम यूएसए के खिलाफ भिड़ने वाली है. वहीं 12 फरवरी को भारतीय टीम दिल्ली में नामीबिया का सामना करेगी. ऐसे में महामुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें 2-2 मैच खेलकर पहुंचने वाली हैं. फिलहाल दोनों टीमों का लक्ष्य है कि वो जीत कर ही कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचे.
ये भी पढ़ें: PCB के सरेंडर के बाद रातों-रात दोगुने हुए कोलंबो की फ्लाइट टिकट के दाम, IND vs PAK मैच से पहले फिर बदले हालात!
श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिला है. ऐसे में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी, तो दोनों टीमों के स्पिनरों का जादू देखने को मिलेगा.
भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत की है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी फॉर्म को जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.
पर्दे के पीछे से आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई है. पहले उन्होंने बांग्लादेश को बाहर करके सही समय में स्कॉटलैंड को एंट्री दी. जिसके बाद पाकिस्तान की भी मांगो को खारिज करके आईसीसी के नियमों का पालन कराया.
पाकिस्तान के विरोध का फायदा पीसीबी के बजाय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को मिला है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर अब कोई भी जुर्माना नहीं लगेगा और इसके साथ ही उन्हें एक आईसीसी इवेंट की होस्टिंग राइट्स भी मिल सकती है.
पाकिस्तान क्रिकेट पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी 5 बार आईसीसी से लड़कर अपनी बेइज्जती करवा रही है. 1 साल के अंदर ही ऐसा तीसरी बार हुआ है.
2022 - Ramiz Raja’s WarningPCB chief Ramiz Raja said, “If India doesn’t come to Pakistan for the Asia Cup, Pakistan won’t go to India for the 2023 World Cup.”2023 Asia Cup - The Hybrid Model DramaIndia refused to travel to Pakistan.ACC approved a hybrid modelPCB publicly… pic.twitter.com/guC8oZU4Z9
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) February 10, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ अपनों से ही छोड़ दिया था. बांग्लादेश, एमिरेट्स और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को खेलने की सलाह दी थी.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सरेंडर का मजाक बनाया है. आपको बता दें कि चोपड़ा पहले ही इस सरेंडर की भविष्यवाणी कर चुके हैं.
Pakistan boycott their boycott as India v Pakistan set to go ahead after all. Watch the full video here👇https://t.co/NhCzeZkg3I#t20worldcup2026 #indvspak pic.twitter.com/jsSldbAwP2
— Aakash Chopra (@cricketaakash) February 10, 2026
IND vs PAK मैच बायकॉट पर बीसीसीआई ने लंबी समय तक चुप्पी साध रखी थी. आखिरी फैसला आने के बाद बीसीसीआई की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है.
यहां पढ़ें पूरी खबर:IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के सरेंडर पर आया BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी को बताया…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से अपने बयान से पलटने के पीछे का कारण बताया है. पाकिस्तान ने आईसीसी से मीटिंग के बाद फैसला बदला है.
यहां पर पढ़ें पूरी खबर:‘हम ICC से डरते नहीं…’, IND vs PAK मैच पर मोहसिन नकवी ने पहले दी धमकी, फिर 24 घंटे में ऐसे लिया यू-टर्न
दिग्गज विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने पाकिस्तान के सरेंडर पर बड़ा बयान दिया है. उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
VIRAT KOHLI'S COACH RAJKUMAR SHARMA ON PAKISTAN AGREE TO PLAY Vs INDIA ON 15 FEBRUARY. 🇮🇳 (ANI).pic.twitter.com/Ow0CKGjKgv
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 10, 2026
पूर्व भारतीय क्रिकेट वसीम जाफर ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए ही उनका मजाक उड़ाया है. उन्होंने फिल्म हेरा-फेरी का सीन शेयर किया है.
If you know you know 😂 #t20worldcup #indvpak pic.twitter.com/Rt0Fl8oxgT
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 10, 2026










