RCB के स्टार गेंदबाज की 3 साल बाद टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाई मांग

Bhuvneshwar Kumar: IPL 2026 में RCB के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार धमाल मचा रहे हैं. उन्हें भारत की जर्सी में आखिरी बार खेले हुए तीन साल से ज्यादा समय हो गया है. अब एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीम इंडिया में उनकी वापसी की मांग उठाई है.

Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर की होगी टीम इंडिया में वापसी?

Bhuvneshwar Kumar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भुवनेश्वर कुमार अपनी शानदार गेंदबाजी से फैंस को प्रभावित कर रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस स्टार खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से दिल जीता. उन्होंने DC के टॉप ऑर्डर का हाल बेहाल कर दिया. भुवनेश्वर ने 26 रन देकर कुल 3 विकेट अपने नाम किए. उनकी यह गेंदबाजी देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भावुक हो गए और उन्होंने भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी की मांग कर दी.

विज्ञापन

‘भुवनेश्वर में अभी भी जान है…’

मोहम्मद कैफ ने X पर एक पोस्ट डालते हुए बताया कि भुवनेश्वर कुमार 17 साल की उम्र में जैसी गेंदबाजी करते थे, वैसी ही अभी भी फेंक रहे हैं. उन्होंने भुवनेश्वर को दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में देखने की इच्छा जताई और लिखा, ‘यह वो पल होते हैं, जब हर कोई भावुक हो जाता है. भुवनेश्वर कुमार की इतनी शानदार गेंदबाजी देखकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई, जब वो सिर्फ 17 साल के थे. मैं यूपी का कप्तान था और उनकी गेंदबाजी से प्रभावित हुआ था.’

विज्ञापन

कैफ ने आगे कहा, ‘सिलेक्टर्स ने कहा कि वो बहुत युवा हैं लेकिन मैंने उन्हें चुनने के लिए कहा. भुवनेश्वर ने अपना रणजी डेब्यू किया और फाइनल में सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट कर दिया. अभी वो 36 साल के हैं और अपनी स्विंग से बल्लेबाजों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं. टीम इंडिया में उनका कमबैक? क्यों नहीं, भुवनेश्वर कुमार में अभी भी वो बात है.’

विज्ञापन

IPL 2026 में कैसा रहा है प्रदर्शन?

भुवनेश्वर कुमार के लिए IPL 2026 अब तक शानदार साबित हुआ है. उन्होंने 6 मैच खेले हैं, जिनमें वो 10 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. उनकी इकोनॉमी मात्र 8.33 की रही है. भुवनेश्वर का गेंदबाजी औसत 20.00 है और वो हर मैच में RCB के लिए पूरा योगदान दे रहे हैं.

टीम इंडिया के लिए कब खेले थे आखिरी मैच?

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी मैच नवंबर 2022 में खेला था. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में हुए टी20 मुकाबले का हिस्सा बने थे. इसके बाद भुवनेश्वर टीम से बाहर हो गए. IPL 2026 में अपनी शानदार गेंदबाजी से कुमार टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ