IPL में खेलने पर PSL ने किया बैन, अब खिलाड़ी के मैनेजर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लिया आड़े हाथ

Blessing Muzarabani: PSL छोड़कर IPL में खेलने पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल से 2 साल के लिए बैन कर दिया. इस पर मुजरबानी की एजेंसी ने पीसीबी पर पलटवार किया है और बोर्ड के रवैये पर सवाल उठाए हैं.

Blessing Muzarabani

Blessing Muzarabani

Blessing Muzarabani: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को छोड़कर आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर 2 साल के लिए बैन लगा दिया गया था. इस बैन को लेकर अब ब्लेसिंग के मैनेजर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर पलटवार किया है. उनकी एजेंसी ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले को समझाते हुए पीसीबी की पोल खोल दी है और बताया कि KKR में शामिल होने से पहले ब्लेसिंग ने कोई कॉन्‍टैक्‍ट साइन नहीं किया था.

विज्ञापन

ब्लेसिंग मुजरबानी के मैनेजर ने खोली पाकिस्तान बोर्ड की पोल

मुजरबानी की एजेंसी वर्ल्ड स्पोर्ट्स एक्सचेंज (WSX Cricket) ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, 13 फरवरी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने PSL 2026 में खेलने के लिए मुजरबानी से बात की थी और एनओसी की शर्त पर डील फाइनल भी हुई थी. लेकिन 27 फरवरी तक न तो कोई कॉन्ट्रैक्ट मिला और न ही लीग या टीम की तरफ से कुछ कन्फर्म हुआ. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अप्रोच किया और डील फाइनल हो गई. एजेंट का साफ कहना है कि जब कॉन्ट्रैक्ट मिला ही नहीं, तो तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता.

विज्ञापन

बता दें कि, PSL फ्रेंचाइजी ने मुजरबानी को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में साइन करने का ऐलान किया था. यह डील लगभग 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (करीब 37.4 लाख भारतीय रुपये) में होनी थी. लेकिन फिर मुजरबानी ने आईपीएल में खेलने का फैसला कर लिया, जिसके बाद उनपर PSL से 2 साल का बैन लगा दिया गया.

ये भी पढ़ें- PBKS vs LSG मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा

बैन हटाने की करी मांग

एजेंट ने आगे ये भी बताया कि जैसे ही केकेआर से जुड़ने की खबर आई, खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और गालियां झेलनी पड़ीं. उन्होंने ऐसे लोगों को कायर बताया और कहा कि पिछले 6 हफ्तों से वे चुप थे ताकि मामला ज्यादा न बढ़े. आखिर में एजेंसी ने इस फैसले को गलत बताते हुए ब्लेसिंग से बैन हटाने की मांग की और कहा कि जो स्थिति थी उसे गरिमा के साथ स्वीकार किया जाए. उनके मुताबिक, गलती PSL और बोर्ड के प्रशासनिक स्तर पर हुई है.

विज्ञापन

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह किया साइन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में ब्लेसिंग मुजरबानी को साइन कर लिया. मुजरबानी आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए दो मैच खेले और 4 विकेट भी लिए. इससे पहले वह आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रह चुके हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ नेट बॉलर भी रह चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ