IPL 2026: CSK को हराकर हैदराबाद की हुई टॉप-5 में एंट्री, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है. हैदराबाद अब टॉप-5 में अपनी जगह बना चुकी है. आइए अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-04-18T235704.024
विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को हैदराबाद ने 10 रनों से अपने नाम किया. इसी के साथ अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ. हैदराबाद ने अब टॉप-5 में एंट्री मार ली है, जबकि सीएसके को अंक तालिका में नुकसान हुआ है. अब तक आईपीएल 2026 में खेले गए 27 मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ है.

हैदराबाद ने मारी टॉप-5 में एंट्री

हैदराबाद ने टॉप-5 में एंट्री मार ली है. हैदराबाद को इस जीत के बाद 2 पायदान का फायदा हुआ. हैदराबाद छठे स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है. फिलहाल अंक तालिका में पंजाब किंग्स 9 अंक के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर आरसीबी 8 अंक के साथ बनी हुई है. तीसरे नंबर पर राजस्थान के पास भी 8 अंक हैं. वहीं, अब चौथे स्थान पर हैदराबाद 6 अंक के साथ विराजमान हो गई है, जबकि पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स भी 6 अंक के साथ बनी हुई है.

विज्ञापन

छठे स्थान पर गुजरात टाइटंस 6 अंक के साथ है. सातवें स्थान पर सीएसके 4 अंक लेकर बैठी हुई है. वहीं, एलएसजी के पास भी 4 अंक है और वह आठवें नंबर पर है. 9वें नंबर पर मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ बनी हुई है. आखिरी पायदान पर केकेआर के पास भी 1 अंक हैं.

IPL 2026 अंक तालिका (Points Table)

नंबरटीम का नाम (Team Name)मैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स (Punjab Kings)54091.067
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)64281.171
3राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)54180.889
4सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)63360.566
5दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)53260.310
6गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)53260.018
7चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)6244-0.780
8लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)5234-0.804
9मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)5142-1.076
10कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)6051-1.149

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ