---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘हम ICC से डरते नहीं…’, IND vs PAK मैच पर मोहसिन नकवी ने पहले दी धमकी, फिर 24 घंटे में ऐसे लिया यू-टर्न

Mohsin Naqvi U-Turn: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच होने वाला है. पहले पाकिस्तान ने मैच बायकॉट करने का ऐलान किया था लेकिन अब उन्होंने खेलने का फैसला किया. PCB चीफ मोहसिन नकवी ने भी कुछ समय पहले बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन अब खेलने के फैसले के बाद उनके सुर बदल गए.

---खबर नीचे जारी है---

Mohsin Naqvi U-Turn: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. पाकिस्तान ने पहले मैच बायकॉट करने की धमकी दे दी थी. ICC से मीटिंग के बाद अब PCB ने फैसला बदल दिया है. पाकिस्तान टीम अब भारत के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी. इस ऐलान से पहले PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी बड़ी-बड़ी बातें करते हुए नजर आए थे. उन्होंने यह तक कह दिया था कि वो ICC की धमकी से नहीं डरते. अब 24 घंटे बाद उन्होंने अपनी ही बात से यू-टर्न ले लिया है.

मोहसिन नकवी ने पहले दी थी धमकी

भारत vs पाकिस्तान मैच के ऐलान से पहले मोहसिन नकवी से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ICC को लेकर सवाल किया. बताया जा रहा था कि पाक टीम अगर मैच नहीं खेली, तो ICC उनपर कड़ा जुर्माना लगाएगी और उन्हें बैन भी कर सकती है. इसी के जवाब में नकवी ने फील्ड मार्शल का जिक्र करते हुए बताया था कि वो ICC की धमकी से नहीं डरते. उन्होंने कहा, ‘मैं इन धमकियों से नहीं डरता और सरकार को भी इससे कोई डर नहीं है. फील्ड मार्शल को तो आप जानते ही हैं. इसी वजह से कोई दिक्कत नहीं है.’

---खबर नीचे जारी है---

नकवी ने ICC से मीटिंग पर कहा, ‘समस्या बांग्लादेश की थी. हम बांग्लादेश की बात सामने रखना चाहते थे. आप सभी लोगों के सामने पूरी स्थिति थी. अगर कोई (ICC) घर आए तो उसका सम्मान करना चाहिए. अगर सामने से कोई चलकर आ जाए, तो फिर हमें पुरानी चीजें भूल जानी चाहिए.’

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के सरेंडर पर आया BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी को बताया…

---खबर नीचे जारी है---

मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न

बड़ी-बड़ी बात करने के बाद मोहसिन नकवी अपनी बातों से पलट गए. PCB ने मैच खेलने के लिए हामी भर दी. इसके बाद मोहसिन नकवी का इंटरव्यू लिया गया. इसी बीच उन्होंने ICC की धमकी का जिक्र किए बिना मैच खेलने का कारण बांग्लादेश को बता दिया. उन्होंने कहा, ‘आपने बांग्लादेश की स्टेटमेंट देखी होगी. बांग्लादेश ने पाकिस्तान से रिक्वेस्ट की है कि हम खेलें. उनकी चीजें हल हो गई हैं और इसी कारण उन्होंने ये मांग की है. हमने बांग्लादेश के लिए स्टैंड लिया था. ये सब उन्हीं की बात थी. हमने अपने लिए कुछ नहीं किया.’

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: क्यों बांग्लादेश ने ही छोड़ दिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ? ICC से मीटिंग के बाद बदल गया सुर

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 10, 2026 10:12 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola