PCB के सरेंडर के बाद रातों-रात दोगुने हुए कोलंबो की फ्लाइट टिकट के दाम, IND vs PAK मैच से पहले फिर बदले हालात! 

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. जिसमें खेलने के लिए पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ इंकार कर दिया. जिसके कारण ही क्रिकेट जगत में हाहाकार मच गया. आईसीसी ने इस विवाद को सुलझाने के लिए पीसीबी के साथ मीटिंग की. अब पाकिस्तानी सरकार ने मुकाबला खेलने की इजाजत दे दी है.

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से साथ हुई मीटिंग के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मुकाबला खेलने को तैयार हो गई है. ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. जैसे ही आईसीसी ने इस मुकाबले को लेकर आधिकारिक ऐलान किया, तो फैंस का उत्साह फिर से जाग गया. जिसके कारण ही रात में ही कोलंबो के फ्लाइट की टिकट के दाम दोगुने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है. 

विज्ञापन

रातों रात दोगुने हुए कोलंबो की फ्लाइट टिकट के दाम 

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला होने से पहले एयरलाइंस को बहुत बड़ा फायदा हो सकता है. सभी एयरलाइंस ने श्रीलंका के टिकट का रेट दोगुना बढ़ा दिया है. हालांकि चेन्नई से अगर कोलंबो की फ्लाइट लेंगे, तो सस्ता पड़ सकता है. दिल्ली और मुंबई से फ्लाइट लेना क्रिकेट फैंस को महंगा पड़ सकता है. टिकट के अलावा अब कोलंबो में होटल की कीमतें भी अब आसमान छू सकती हैं. वहीं इसके अलावा मैच का टिकट ले पाना, तो बहुत ही मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान की टीम का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को इस फॉर्मेट में साल 2022 के एशिया कप में हराया था. उसके बाद से पाकिस्तान जीत का ही इंतजार कर रहा है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह. 

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ