Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है. टीम इंडिया 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर चुकी है. लग रहा था कि पांचवें T20I में उन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, जो पिछले मैच का हिस्सा नहीं थे. वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20I में 45 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बावजूद उन्हें चौथे T20I से बाहर रखा गया. हैमिल्टन में उन्हें मौका देने की बातें सामने आ रही थीं. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एक बार फिर इग्नोर कर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला पांचवें T20I में मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें T20I में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला. टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस पर बताया कि भारत की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव हुए हैं. भुवनेश्वर कुमार को मयंक यादव की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली है, वहीं अक्षर पटेल को एक मैच का आराम दिया गया है. उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को खेलने का मौका दिया गया है. इस सीरीज में वरुण चार मैच से बाहर बैठे थे और अब जाकर उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिली.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सिर्फ 3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, जानें कब-कब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे मैच
वैभव सूर्यवंशी का न्यूजीलैंड सीरीज में प्रदर्शन
ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में चोट आई थी. इसी वजह से वह दूसरे और तीसरे T20I में हिस्सा नहीं ले पाए थे. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे T20I में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला. सूर्यवंशी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए और 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिला और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए.
न्यूजीलैंड ने भी किया एक बदलाव
न्यूजीलैंड टीम भले ही सीरीज हार गई है लेकिन वह सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहती है. इसी वजह से उन्होंने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है. कप्तान मिचेल सैंटनर ने मैट फिशर को बाहर कर दिया है और उनकी जगह तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को प्लेइंग 11 में जगह दी है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण, पांचवें T20I से पहले आंकड़ों पर नजर
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
59 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, तिलक वर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines