IND vs NZ, 5th T20I Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज काफी रोमांचक रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली, वहीं चौथा T20I न्यूजीलैंड के नाम रहा. अब अंतिम मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फैंस एक और रोमांचक मैच की उम्मीद लगा रहे हैं. आइए जानते हैं कि पांचवां T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा और इसे कैसे फ्री में देख सकते हैं.
कब होगा IND vs NZ पांचवां T20I मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच 1 नवंबर यानी आज खेला जाएगा. दोनों टीमें लोकल समय के अनुसार शाम 8 बजे आमने-सामने होंगी. हालांकि, भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दोपहर 12:30 बजे शुरू हो जाएगा. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के टाइम जोन में फर्क है, जिस वजह से मैच जल्दी प्रसारित होगा. 12 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां खेला जाएगा IND vs NZ मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला T20I मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक दो मैच खेले हैं. एक मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत हुई है, वहीं एक मैच टाई हुआ. बाद में सुपर ओवर के जरिए टीम इंडिया ने यह मैच जीता. भारत का रिकॉर्ड सेडन पार्क में 1-1 का है.
कहां देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. इंग्लिश और हिंदी भाषा में मैच की लाइव कमेंट्री उपलब्ध है. इसके अलावा फैंस सोनी लिव ऐप के जरिए भी इस मैच को लाइव देख सकते हैं. हालांकि, इन दोनों तरीकों से मैच देखने के लिए रिचार्ज या सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मुकाबले का मुफ्त में लाइव प्रसारण होगा.
IND vs NZ, दोनों टीमों का T20I स्क्वाड
टीम इंडिया का T20I स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड का T20I स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे.