IND vs NZ: सिर्फ 3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, जानें कब-कब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे मैच

Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. दोनों दिग्गज 3 दिन बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते दिखाई देंगे. आइए भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज के शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

rohit sharma virat kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली का जल्द ही मैदान पर कमबैक होने वाला है (Image: ANI)

Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. दोनों ही जब मैदान पर आते हैं, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का समापन होने जा रहा है. सिर्फ तीन दिन बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद अब कीवी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. आइए भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के शेड्यूल पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि किस दिन रोहित-विराट खेलेंगे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड पहुंचे रोहित शर्मा-विराट कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. दो दिन पहले उन्होंने ऑकलैंड में तैयारियां शुरू कीं. नेट्स सेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें दोनों जमकर तैयारियां कर रहे हैं. एक वीडियो में रोहित और विराट ठहाके लगाते भी नजर आ रहे हैं. दोनों ही अपने आप को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढालने की कोशिश कर रहे हैं और लंबे-लंबे अभ्यास सत्रों का हिस्सा बन रहे हैं.

विज्ञापन

कब-कब खेलेंगे रोहित-विराट?

रोहित शर्मा और विराट कोहली 4 नवंबर 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेलते नजर आएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज होगी. 11 दिनों के अंतराल में दोनों टीमें 5 वनडे खेलेंगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी फिट हैं और वे पूरे 5 मैचों के लिए उपलब्ध हैं. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शुरुआती तीन वनडे मैचों के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे. हालांकि, रोहित-विराट टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं और वे चौथे एवं पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम से जुड़े रहेंगे.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिल्टन)
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को पांचवां वनडे मैच खेला जाएगा. इसके सिर्फ 4 दिन बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया ने T20I सीरीज जीत ली है और अब वह वनडे एवं टेस्ट श्रृंखला पर भी कब्जा करने के इरादे से उतरेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ