पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी

Pakistan Won Tri Nation Series Final: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 326 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की. सफल रन चेज के जरिए उन्होंने टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

fakhar zaman Pak vs SL

फखर जमान के शतक से पाकिस्तान को फाइनल में जीत मिली (Image: PTI)

Pakistan Defeated Sri Lanka in Final: पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ट्राई नेशन सीरीज खेली गई. पाकिस्तान में आयोजित इस श्रृंखला से इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा और वह फाइनल में जगह नहीं बना पाया. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 30 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में फाइनल खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड रन चेज की मदद से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया. फाइनल में जीत के साथ पाकिस्तान ने टीम इंडिया के बड़े कीर्तिमान की बराबरी भी कर ली है.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने श्रीलंका को फाइनल में हराया

ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की. कमिंडू मेंडिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 128 गेंदों में 131 रन बनाए. इसके अलावा पवन रत्नायके ने 77 रन और अविष्का फर्नांडो ने 38 रन की पारी खेली. इसी के दम पर श्रीलंका ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 325 रन दर्ज किए. पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और सलमान अली आगा ने 2-2 विकेट झटके.

विज्ञापन

पाकिस्तान को जीत के लिए 326 रनों की आवश्यकता थी और उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. सिर्फ 14 रन पर उन्होंने 2 विकेट गंवा दिए. फखर जमान और साद बैग के बीच शानदार साझेदारी हुई. साद बैग ने 75 गेंदों में 74 रन बनाए, वहीं फखर जमान ने 99 गेंदों में 126 रनों की शानदार पारी खेली.

विज्ञापन

लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए अराफात मिन्हास ने 31 गेंदों में तूफानी 61 रन बनाए, वहीं हसन नवाज ने 37 रन जड़े. इसी के दम पर पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 3 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ पाकिस्तान ने ट्राई नेशन सीरीज 2026 का फाइनल जीता और ट्रॉफी पर कब्जा किया.

टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बराबरी की

13 जुलाई 2002 को भारत ने इंग्लैंड को नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में हराया था. यह भारत के क्रिकेट इतिहास की सबसे ऐतिहासिक जीत में से एक है. लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को चित किया था. युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बीच इस मुकाबले में यादगार साझेदारी हुई थी.

विज्ञापन

यह मेंस वनडे फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज था. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 326 रन के लक्ष्य का पीछा करके भारत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब पाकिस्तान और भारत संयुक्त रूप से मेंस वनडे फाइनल में सबसे बड़ा रन चेज करने वाली टीमें बन गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ