Horoscope 2026: कार्तिक माह में मेष राशि और मिथुन राशि के लोगों से जुड़े उपायों के बारे में जान सकते हैं. इन राशियों के लोगों का कार्तिक माह में सफलता और तरक्की मिल सकती है. इन राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की वीडियो देख सकते हैं. आप यहां इन राशियों से जुड़े उपायों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.
मेष राशि के लोग कार्तिक माह के दौरान पानी में बेल के पेड़ की छाल और चंदन पाउडर डालकर स्नान करें. आप अगर घर में नहीं पवित्र नदियों गंगा, यमुना या सरस्वती में कर रहे हैं तो इसकी जरूरत नहीं है. गेंदे के फूलों की माला भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर चढ़ाएं. मिश्री का भोग लगाएं. आप सक्षम हैं तो भगवान को काजू, किशमिश और सूखे मेवे चढ़ाएं. आप गुड़ और चने की दाल, 3 किलो गुड़, 3 किलो चने की दाल, तीन मंदिरों में दान करें.
मिथुन राशि के लोग गाय का गोबर पानी से स्पर्श कराकर उस पानी से स्नान करें. आप लोग मां महालक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु की प्रतिमा पर बढ़िया सुंदर फूलों की माला चढ़ाएं. कांसे की बनी मछली बनवाकर भगवान विष्णु के मंदिर में अर्पित करें. खीरा और मेहंदी का दान कार्तिक मास में जरूर करना चाहिए. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.