Diwali Special: दिवाली पर मिठाई खरीदते समय न करें ये गलतियां, ऐसे पहचानें उसकी क्वालिटी
दिवाली के लिए मिठाई खरीदते वक्त स्वाद के साथ-साथ उनके रंग और इस्तेमाल की गई सामग्रियों पर भी ध्यान देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दुकानदार मिठाइयों में रंग और बेकार क्वालिटी का खोया मिलाते हैं.

दिवाली के मौके पर बाजार रंग-बिरंगी मिठाइयों से सज जाते हैं. त्योहार की खुशियां मनाने के लिए लोग घरों में मिठाइयां लाते हैं और रिश्तेदारों व दोस्तों को भी गिफ्ट करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दौरान मिठाइयों में मिलावट, बासी या खराब चीजें भी मिलाई जाती हैं. ऐसे में मिठाई खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सिर्फ मिठाई का रंग और चमक देखकर उसकी क्वालिटी का अंदाजा लगाना सही नहीं है, क्योंकि मिठाई कहां बनी है, जैसी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए.
दुकान की साफ-सफाई करें चेक
2 / 7दिवाली पर मिठाई खरीदने के लिए ऐसी दुकान चुनें, जहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता हो. मिठाइयां खुली जगह पर रखी हैं या उन्हें ढककर रखा गया है, इस बात पर गौर करें. इसे भी पढ़ें- होटल के तौलिये हमेशा मुलायम और जल्दी सूखते क्यों हैं? घर पर भी अपनाएं ये आसान लॉन्ड्री Tips
मिठाई का रंग और स्वाद देखना
3 / 7कई बार मिठाइयों को खूबसूरत दिखाने के लिए उनमें रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर मिठाई का रंग जरूरत से ज्यादा चमकीला लगे तो उसे खरीदने से बचें.
खुशबू पर ध्यान देना
4 / 7फ्रेश मिठाई में आमतौर पर उसकी सामग्री की खुशबू होती है. अगर मिठाई से खट्टी, बासी, अजीब की बदबू आ रही हो तो उसे न खरीदें. इसी तरह मिठाई पर फफूंदी या खराब होने के दूसरे संकेत दिखाई दें तो उसे खाने से बचें.
पैक्ड मिठाई खरीदते समय एक्सपायरी डेट देखना
5 / 7अगर आप डिब्बाबंद या पैक्ड मिठाई खरीद रहे हैं तो पैकेट पर लिखी जानकारी ध्यान से पढ़ें. तारीख या बेस्ट-बिफोर डेट, सामग्री और बाकी चीजों को भी चेक करें.
खोया और दूध से बनी मिठाइयों को खरीदने से बचना
6 / 7खोया, छेना, दूध और क्रीम से बनी मिठाइयां जल्दी खराब हो सकती हैं, खासकर अगर उन्हें सही जगह पर न रखा जाए. रसगुल्ला, रसमलाई, कलाकंद और क्रीम वाली मिठाइयां खरीदते समय जगह जरूर करें.
मिठाई पर लगी चांदी की वर्क देखना
7 / 7काजू कतली, बर्फी और दूसरी मिठाइयों पर चांदी की वर्क लगा होता है. इसे देखकर मिठाई की क्वालिटी का पूरा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. इसलिए दुकानदार से वर्क की क्वालिटी और सामग्री के बारे में पूछें. इसे भी पढ़ें- Bhai Dooj Gift Ideas: भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम; यहां से लीजिए लेटेस्ट आइडियाज