Numerology: व्यक्ति की जन्म तारीख के जरिए उसके मूलांक के बारे में पता कर सकते हैं. जन्म तारीख और मूलांक से स्वामी ग्रह और इसके प्रभाव से जीवन के बारे में जान सकते हैं. उदाहरण के लिए किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 प्लस 5 यानी 7 होगा. इस प्रकार, 7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. आज अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोगों के बारे में जानेंगे जो घूमने के शौकीन होते हैं.
घूमने के शौकीन होते हैं मूलांक 5 और 9 के लोग
मूलांक 5 और मूलांक 9 वाले लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है. इन लोगों को नई जगहों पर जाना और घूमना खूब पसंद होता है. यह लोग नई-नई चीजें सीखना और देखना पसंद करते हैं. इन मूलांक के लोगों के स्वामी ग्रह और इसके प्रभाव से लोगों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. आइये इसके बारे में यहां जानते हैं.
मूलांक 5 वाले लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 वाले लोगों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह को ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है. यह लोग नई जगहों पर जाने के शौकीन होते हैं. घूमने-फिरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. यह लोग अक्सर नए स्थानों की यात्रा करते हैं.
मूलांक 9 वाले लोग
किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वाले लोगों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. इन लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है. यह लोग यात्राओं का शौक रखते हैं. इन्हें एडवेंचर एक्टिविटी करना पसंद होता है. यह लोग धार्मिक यात्राओं, पहाड़ों और ऐतिहासिक किलों पर जाना पसंद करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.