IND A vs NZ A: 11 चौके, 3 छक्के... कप्तान ध्रुव जुरेल ने जड़ा जोरदार शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी

Dhruv Jurel Century: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने मुश्किल स्थिति से टीम को बाहर निकाला और 14 बाउंड्री के साथ शतक जड़ा.

dhruv jurel scored century

ध्रुव जुरेल ने इंडिया A के लिए शानदार शतक लगाया (Image: ANI)

Dhruv Jurel Century: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कप्तान ध्रुव जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. एक समय पर इंडिया A संघर्ष कर रही थी और 137 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद जुरेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा और इंडिया A की वापसी कराई. जुरेल की फॉर्म दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड A ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. उनके लिए शुरुआत में यह फैसला अच्छा भी साबित हुआ. भारत ने 137 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए. कप्तान ध्रुव जुरेल क्रीज पर थे और उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की. जुरेल को आकाश दीप और मानव सुथार का साथ मिला. इंडिया A के कप्तान ने इसी वजह से शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकाला.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल ने 171 गेंदों में 105 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में जुरेल ने 11 चौके और 3 छक्के जड़े. जुरेल की इस शतकीय पारी के दम पर इंडिया A पहली पारी में 346 रन बनाने में सफल रही. बता दें कि जुरेल के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन और आकाश दीप ने 68 रन की बेहतरीन पारी खेली.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, क्या वैभव को मिलेगा मौका?

विज्ञापन

जुरेल की फॉर्म टीम इंडिया के लिए खुशखबरी

ध्रुव जुरेल भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं. अजिंक्य रहाणे के टीम से बाहर होने के बाद भारतीय टीम मिडिल ऑर्डर में संघर्ष करती नजर आ रही थी. ऋषभ पंत नंबर 6 से नंबर 5 पर शिफ्ट हो गए थे. टीम इंडिया को नंबर 6 पर एक सॉलिड बल्लेबाज की जरूरत थी और जुरेल ने इस तलाश को खत्म किया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा.

न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को अमूमन मुश्किल माना जाता है और ध्रुव जुरेल यहां बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. जुरेल बता रहे हैं कि वो न्यूजीलैंड की पिचों पर भी अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. पहला मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से शुरू होगा. यह मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा, जहां जुरेल ने शतक जड़ा है. ऐसे में उनका आत्मविश्वास इस मैदान पर अलग लेवल पर होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ