IND vs NZ: पांचवें T20I में ईशान किशन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, 5 छक्के मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जा रहा है. ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ अच्छी पार्टनरशिप की.

IND vs NZ

ईशान किशन ने जड़ा शानदार अर्धशतक (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में पांचवां मुकाबला चल रहा है. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बहुत जल्दी आउट हो गए. अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. किशन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों तरफ खूबसूरत शॉट लगाए. ईशान ने तूफानी फिफ्टी जड़कर टीम इंडिया की मुकाबले में वापसी कराई.

विज्ञापन

ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी

ईशान किशन ने 32 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 गगनचुंबी सिक्स लगाए. उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े. ईशान ने अपनी इस शानदार पारी से भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाया. उन्हें ब्लेयर टिकनर ने 11वें ओवर में आउट किया. ईशान ने इस बार 28 गेंदों में फिफ्टी ठोकी. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया. आप सभी जानते हैं कि ईशान जब लय में होते हैं तो उन्हें रोकना आसान नहीं होता. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. न्यूजीलैंड के गेंदबाज उनके सामने पस्त हो गए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक-सैमसन की जोड़ी, सस्ते में लौटे पवेलियन

ईशान किशन ने बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी से ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वो अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2026 में भारत के लिए 37 टी20 मैच खेल खेले हैं. वो 1220 रन बना चुके हैं. उनका औसत 36.96 और स्ट्राइक रेट 171.83 का रहा है. ईशान एक शतक और आठ अर्धशतक लगा चुके हैं. सूर्यकुमार ने साल 2022 में 31 टी20 मैचों में 1164 रन बनाए थे. चार साल बाद अब जाकर ईशान ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा है. 2026 ईशान के लिए बहुत बढ़िया रहा है. टीम इंडिया में वापसी के बाद उनका बल्ला खूब चला है. वो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं. टीम इंडिया में उन्होंने अपनी जगह फिक्स कर ली है. ईशान चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा और तीसरा टी20 नहीं खेल पाए थे.

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत – संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड – टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ