दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सिंगर
Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें फैंस खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. वहीं अब फैंस जानना चाहते हैं कि सिंगर का अगला कॉन्सर्ट किस शहर में होने जा रहा है.
दिल्ली के बाद 6 शहरों में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट (pic credit- instagram)
Diljit Dosanjh Concert: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हाल ही में दिल्ली में हुआ. दिल्ली में सिंगर के कॉन्सर्ट में हजारों की तादाद में फैंस इकट्ठा हुए. सोशल मीडिया पर सिंगर के कॉन्सर्ट के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. वीडियोज से पता चल रहा है कि दिल्ली कॉन्सर्ट में फैंस ने खूब एन्जॉय किया. वहीं अब दिल्ली के बाद दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 6 शहरों में और होने जा रहा है. पहले ही सिंगर ने इन शहरों में होने जा रहे कॉन्सर्ट की डिटेल्स भी जारी कर दी थी. वहीं अब फैंस भी जानना चाहते हैं कि दिल्ली के बाद अब किस शहर में सिंगर लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे. चलिए आपको भी बताते हैं दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट अब और कहां होने जा रहा है.
विज्ञापन
अब कहां होगा कॉन्सर्ट?
दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को हुआ. वहीं इसी से सिंगर के ‘ऑरा इंडिया टूर’ की भी शुरुआत हुई. दिल्ली के बाद अब ये कॉन्सर्ट 6 शहरों में और होने जा रहा है. दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इस खबर के बारे में बताया था. दिल्ली के बाद अब अगला कॉन्सर्ट इंदौर में होने जा रहा है. जी हां इंदौर में सिंगर का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को होगा. फैंस अब दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
वहीं इंदौर के बाद भी 5 और शहरों में दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट से फैंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. इंदौर के बाद दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा. अहमदाबाद में ये कॉन्सर्ट 21 नवंबर को होगा. वहीं मुंबई में 27 नवंबर, बेंगलुरु में 29 नवंबर और लखनऊ में 5 दिसंबर को होगा. वहीं चंडीगढ़ में होने वाले कॉन्सर्ट की डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है. चंडीगढ़ के बाद दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर’ खत्म हो जाएगा.
बता दें हाल ही में दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. इस दौरान कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले फैंस की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर 2000 गार्ड्स तैनात किए. वहीं स्टेडियम के 700 मीटर की रेंज में वाहनों पर रोक लगा दी गई. इसके साथ ही लोगों को इस कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई.