IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. आखिरी मुकाबला सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की. टीम इंडिया की शुरुआत बहुत खराब रही. ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने काफी निराश किया. दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए. पिछले मैच में भी दोनों फ्लॉप रहे थे. इनकी फॉर्म पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिला.
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन रहे फ्लॉप
पांचवें टी20 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से एक अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन सफलता नहीं मिली. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक आउट हुए. वो एक ही रन बना पाए. एडम मिल्ने ने उनका विकेट लिया. अभिषेक ने छक्का मारने के चक्कर में मिडऑन पर डेरिल मिचेल को आसान कैच थमा दिया. वो सिर्फ दो ही गेंद खेल पाए. अभिषेक एक बार फिर जल्दी रन बनाने के चक्कर में आउट हुए.
संजू सैमसन के लिए न्यूजीलैंड की सीरीज खास नहीं रही है. पहले मैच में उन्होंने रन बनाए. इसके बाद चार मैचों में वो फ्लॉप रहे हैं. पांचवें टी20 में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले. उन्होंने 10 गेंदों में चार रन बनाए. सैमसन को चौथे ओवर की पहली गेंद पर मिल्ने ने आउट किया. उन्होंने माइकल ब्रेसवेल को अपना कैच थमाया. सैमसन एक गेंद भी अच्छे से नहीं खेल पाए. शुरुआत से ही वो काफी दिक्कत में लगे.
वैभव सूर्यवंशी फिर हुए नज़रअंदाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाया गया था. पहले मैच में ईशान किशन चोटिल हो गए थे. दूसरे और तीसरे टी20 में उनकी जगह वैभव को मौका मिला. उन्होंने तीसरे टी20 में शानदार 45 रनों की पारी खेली. इसके बाद चौथे टी20 में उन्हें बाहर रखा गया. पांचवें मैच में भी उन्हें प्लेइंग-11 में उन्हें जगह नहीं दी गई. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन एक बार फिर फेल रहे हैं. अब दोनों के ऊपर सवाल जरूर खड़े होंगे. आखिरी मुकाबले में संजू की जगह वैभव को मौका दिया जा सकता था लेकिन मैनेजमेंट ने ऐसा नहीं किया.
पांचवें टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत – संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड – टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।