भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पॉइंट्स टेबल का समीकरण

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की राह अब सभी टीमों के लिए काफी रोमांचक हो गई है. बांग्लादेश की हार के बाद भारत के लिए भी दरवाजे खुल गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया कैसे फाइनल में पहुंच सकती है.

WTC 2027

WTC 2027 फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया (Photo: ANI)

WTC 2027: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2027 को लेकर रोमांच बढ़ गया है. पॉइंट्स टेबल में काफी उथल पुथल मच गई है. पहले वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराकर उलटफेर किया. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया. बांग्लादेश की हार से भारत को भी फायदा पहुंचा है. अब सवाल ये खड़ा होता है कि फाइनल में कौन सी दो टीमें पहुंचेंगी. आगे आने वाली सभी सीरीज काफी मजेदार होने वाली है. कोई भी टीम फाइनल में प्रवेश कर सकती है. टीम इंडिया के लिए भी दरवाजे खुल गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2027 के फाइनल में कैसे एंट्री कर सकती है.

विज्ञापन

भारत की WTC 2027 के फाइनल में कैसे होगी एंट्री?

WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अभी तक ऑस्ट्रेलिया मौजूद थी. हार के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम नीचे खिसक गई है. बांग्लादेश की हार से भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा हुआ है. भारतीय टीम पांचवें से चौथे नंबर पर पहुंच गई है. भारत को न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट मैच खेलने हैं. वहीं अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. अभी भारत का PCT 51.52 है. अगर टीम इंडिया अगले सात मैचों में जीत हासिल करती है तो PCT 70.37 पहुंच जाएगा. अगर छह मैचों में जीत मिलेगा तो PCT 65 हो जाएगा. वहीं भारतीय टीम पांच मैचों में जीत दर्ज करती है तो फिर अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया न्यूजीलैंड से दोनों मैच हार जाएगी तो नुकसान होगा. इसके बाद अगर ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से भी हराएगी तो फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. इसका मतलब ये है कि भारत को 7 में से 6 मुकाबले तो जरूर जीतने होंगे. ऐसा होने पर ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है. पॉइंट्स टेबल में मौजूदा समय में न्यूजीलैंड नंबर-1 पर मौजूद है. वहीं साउथ अफ्रीका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: सिर्फ 3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, जानें कब-कब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे मैच

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका का फाइनल में पहुंचना लगभग तय

टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की. टीम ने अगले दोनों टेस्ट मैच जीते. अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है. इस टीम का फाइनल में जाना पक्का लग रहा है. अफ्रीका को अब 7 टेस्ट मैच खेलने हैं. अगर टीम 4 मैचों में जीत हासिल करती है तो फाइनल का टिकट मिल जाएगा. अफ्रीकी टीम की राह काफी आसान लग रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ