IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा

India vs New Zealand Live Cricket Score and Updates: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज 4 मैचों के बाद 3-1 पर है. ऐसे में टीम इंडिया आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का अंत करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरा जीत दर्ज करना चाहेगी.

IND vs NZ

सीरीज में टीम इंडिया के पास बड़ी जीत दर्ज करने का है सुनहरा मौका (Pic Credit- Social Media)

IND vs NZ 5th T20I Today Cricket Match Live Score: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला सेडॉन पार्क हैमिल्टन में खेला जा रहा है. टीम इंडिया टी-20 सीरीज का अंत धमाकेदार अंदाज में करना चाहती है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज से पहले इस मुकाबले में जीत दर्ज करके अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी. इस मुकाबले में भी दोनों ही टीमों को बड़ा स्कोर बनाना होगा. गेंदबाजों के लिए इस मैदान पर भी बहुत ज्यादा मुश्किल होने वाला है.  

विज्ञापन

India vs New Zealand 5th T20I: कब और कहां देखें मुकाबला? 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. इंग्लिश और हिंदी भाषा में मैच की लाइव कमेंट्री उपलब्ध है. इसके अलावा फैंस सोनी लिव ऐप के जरिए भी इस मैच को लाइव देख सकते हैं. हालांकि, इन दोनों तरीकों से मैच देखने के लिए रिचार्ज या सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मुकाबले का फ्री में लाइव प्रसारण होगा.

विज्ञापन

India vs NZ 5th T20I: प्लेइंग 11 

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर. 

भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

IND vs NZ 5th T20I: पिच और मौसम रिपोर्ट 

सेडॉन पार्क हैमिल्टन की बाउंड्री काफी छोटी है. ये चीज बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है. बल्लेबाज बॉल को मैदान के बाहर आराम से पहुंचा सकते हैं. अगर कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक गया तो वो बड़ा स्कोर बना सकता है. पिच में तेज गेंदबाजों को शुरुआत थोड़ा मदद मिल सकती है. सीम मूवमेंट और स्विंग देखने को मिल सकती है. मैच के आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना इस पिच पर काफी आसान माना जाता है. ऐसे में इस मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. 

हैमिल्टन का मौसम रविवार शाम को ठंडा रहेगा और औसत तापमान लगभग 10 डिग्री रहेगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड के लिए हैमिल्टन का मौसम यह भी बताता है कि बारिश की संभावना लगभग 6% होगी और बारिश की संभावना बहुत कम या बिल्कुल नहीं होगी. इसके अलावा, बादल लगभग 22% रहेंगे, जिससे पेसर्स को थोड़ी मदद मिलेगी क्योंकि उन्हें साइड मूवमेंट मिलेगा.

विज्ञापन

India vs New Zealand: टी-20 हेड टू हेड रिकॉर्ड 

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 35 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से टीम इंडिया को 22 मैचों में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 12 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. इस बीच 1 मुकाबला टाई पर भी खत्म हुआ है. 

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND VS NZ Live Score: भारत को लगा पहला झटका

टीम इंडिया की खराब शुरुआत देखने को मिली है. दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. एडम मिल्ने ने उन्हें अपना शिकार बनाया.

IND VS NZ Live Score: पहले ओवर में बने सिर्फ 2 रन

अभिषेक और सैमसन की धीमी शुरुआत देखने को मिली है. डफी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर में सिर्फ दो रन दिए. 

IND VS NZ Live Score: संजू सैमसन लेंगे स्ट्राइक

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक और सैमसन मैदान के बीच में आ गए हैं. सैमसन स्ट्राइक लेंगे. वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

IND VS NZ Live Score: न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11

टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.

IND VS NZ Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.

IND VS NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में भी बड़े बदलाव किए हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली है. 

IND VS NZ Live Score: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

चौथे टी-20 मुकाबले की प्लेइंग 11 से वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया था. जिसके बाद टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्यवंशी को मौका मिलेगा? 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ