IND vs NZ: पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, क्या वैभव को मिलेगा मौका?

Possible Changes Team India Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. पिछले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इसी वजह से अब प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. कुछ खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है.

team india vaibhav sooryavanshi abhishek sharma

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय हैं (Image: PTI)

Possible Changes Team India Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का आखिरी मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अच्छी रही है और उन्होंने 3-1 से श्रृंखला पर कब्जा जमाया हुआ है. भारतीय टीम को लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद चौथे T20I में हार का सामना करना पड़ा. अब पांचवां मुकाबला जीतकर भारतीय टीम अच्छे नोट पर श्रृंखला का एंड करना चाहेगी.

विज्ञापन

भारतीय टीम सीरीज जीत गई है और कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. अब एक T20I मैच बचा है और उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है. आइए 3 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

1. नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. वह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. चोट हमेशा से नीतीश कुमार रेड्डी की समस्या रही है. भारतीय टीम चाहेगी कि नीतीश पहले वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिट रहें. इसी वजह से उन्हें T20I में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह शिवम दुबे को खेलने का मौका मिल सकता है.

2. अक्षर पटेल

वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में उनकी प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पा रही है. पिछले 4 मैचों से वह बाहर बैठे हैं. वरुण इसके बाद सीधे दिसंबर के अंतिम हफ्ते में टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे. इससे पहले वरुण को खेलने का एक मौका दिया जाना चाहिए. अक्षर पटेल की जगह वह टीम में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

3. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह भारतीय वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं और 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की ODI सीरीज शुरू हो रही है. अर्शदीप लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें भी आराम की जरूरत होगी. इसी वजह से अर्शदीप सिंह को पांचवें T20I से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को खेलने का मौका मिल सकता है. भुवी ने कमबैक के बाद उतना प्रभावित नहीं किया है और अब उनके पास भी अपनी छाप छोड़ने का मौका होगा.

विज्ञापन

ईशान किशन के फिट होने के बाद चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला था. कई फैंस का मानना है कि वैभव को पांचवें T20I में जगह मिलनी चाहिए. हालांकि, सूर्यवंशी का स्थान बनना मुश्किल है. उन्हें फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ