Joburg Super Kings Captain Faf Du Plessis: साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है. आधा टूर्नामेंट ही अभी खेला गया है और लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रही जोबर्ग सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश करनी होगी. फिलहाल अफ्रीका के 2 स्टार खिलाड़ी अगले कप्तान बनने की रेस में नजर आ रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन भी किया है.
कप्तान फाफ डू प्लेसिस हुए इंजर्ड
एमआई केप टाउन के खिलाफ 10 जनवरी को खेले गए मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस को अंगुठे में इंजरी हो गई थी. जिसके कारण ही अब वो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि डू प्लेसिस को अब सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है. ऐसे में वो साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 के साथ ही साथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से भी बाहर हो सकते हैं. फिलहाल फाफ को रिकवरी के लिए कितना टाइम लगेगा यह साफ नहीं हुआ है. जोबर्ग सुपर किंग्स ने फाफ के बारे में अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘कप्तान, हमारा सारा प्यार आपके साथ है. फाफ डू प्लेसिस दाहिने अंगूठे के लिगामेंट में चोट लगने के कारण SA20 सीजन के बाकी मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत होगी. हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.’
All our love with you, skipper. 💛
— Joburg Super Kings (@JSKSA20) January 13, 2026
Faf du Plessis has been ruled out of the remainder of the SA20 season after suffering a right thumb ligament tear requiring surgical repair. Our best wishes are with you. 💪 pic.twitter.com/ApAQMYsKf0
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: जीत के बावजूद दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, 26 वर्षीय बैटर करेगा डेब्यू!
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे फाफ डू प्लेसिस
41 वर्षीय फाफ डू प्लेसिस ने अब तक खेले 5 मैचों में 27 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं. फाफ की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज नजर आ रही है. जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम रिली रोसो और वियान मुल्डर में से किसी एक को कप्तानी सौंप सकती है. दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी इनके बारे में सोच सकती है. हालांकि फाफ का रिप्लेसमेंट कौन होगा, इस पर अभी तक सीएसके फ्रेंचाइजी ने कुछ भी नहीं बोला है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी










