T20 World Cup 2026 से पहले वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी 

West Indies vs Afghanistan: सभी टीमें मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रही है. ऐसे समय में वेस्टइंडीज पर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. 2 बार के टी20 वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज की टीम पुराने फॉर्म में लौटना चाहती है. जिसके लिए अब टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जिसके साथ ही टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी हुई है. 

West Indies Cricket Team

West Indies Cricket Team

West Indies vs Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए इस मेगा आईसीसी इवेंट से पहले वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए अब टीम का ऐलान हो गया है. स्क्वाड में अब 2 स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है. वहीं टीम के नियमित कप्तान शाई होप भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. इसके अलावा टीम के कुछ स्टार खिलाड़ी फिलहाल टी20 लीग में भी नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

नियमित कप्तान शाई होप नहीं हैं टीम का हिस्सा 

वेस्टइंडीज टीम के नियमित कप्तान शाई होप फिलहाल साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेल रहे हैं. उनके अलावा रोस्टन चेस, अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड भी इस लीग का हिस्सा हैं. जिसके कारण ही वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. जिसके कारण ही अब कप्तानी ब्रेंडन किंग को मिल गई है. क्वेंटिन सैम्पसन को टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. वहीं इंजरी के कारण अल्जारी जोसेफ को इस सीरीज में मौका नहीं मिला है. वहीं वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड को भी आराम दिया गया है. 

विज्ञापन

टीम में अब शमर जोसेफ की भी 3 महीने के बाद वापसी हुई है. वहीं लंबे अंतराल के बाद इविन लुईस भी वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा बन रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बारे में कोच डैरेन सैमी ने कहा, ‘सबकॉन्टिनेंटल कंडीशन में कॉम्पिटिटिव मैच खेलने का मौका आइडियल है, क्योंकि इससे कॉम्पिटिटिव T20 वर्ल्ड कप से पहले हमारी तैयारी और कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद मिलेगी.’

यहां पर देखें वेस्टइंडीज की टीम 

ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाज, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, इविन लुईस, गुडाकेश मोती, खारी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जायडन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर. 

विज्ञापन

पहला T20I: 19 जनवरी 2026, दुबई, UAE

दूसरा T20I: 21 जनवरी 2026, दुबई, UAE

तीसरा T20I: 22 जनवरी 2026, दुबई, UAE

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ