Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि में ही दोनों परिवारों ने अंबानी की फैमिली के साथ जामनगर के फार्म हाउस पर प्री वेडिंग सेलिब्रेट किया है. जिसके फौरन बाद अर्जुन आईपीएल 2026 की तैयारी करने के लिए डीवाई पाटिल टी-20 कप 2026 में हिस्सा लेने पहुंचे. जहां पर उन्होंने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए रनों की बारिश कर दी. अर्जुन ने धमाकेदार अंदाज में पचासा जड़ा है.
फॉर्म में की अर्जुन तेंदुलकर ने वापसी
वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर साथ मिलकर डीवाई पाटिल ब्लू टीम के लिए डीवाई पाटिल टी-20 कप 2026 में खेल रहे हैं. जहां पर दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 48 गेंदों में 118 रन कूटे हैं. 25 फरवरी को इन दोनों युवा खिलाड़ियों की टीम का सामना इंडियन नेवी टीम से हुआ. जहां पर वैभव ने 19 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली. 331.58 की स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े. इस मुकाबले में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे अर्जुन तेंदुलकर ने 29 गेंदों में नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली. अर्जुन ने 189.66 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े. अर्जुन ने आखिरी ओवर के पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को विनर बनाया.
– Player of the match.
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 26, 2026
– 55*(29) with bat.
– 1 wicket with ball.
Arjun Tendulkar in great form in DY Patil tournament. 🏅 pic.twitter.com/xsxRotPa2G
ये भी पढ़ें: फ्री में कब-कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे मैच? जानें पूरी डिटेल्स
जल्द ही शादी करने वाले हैं जूनियर तेंदुलकर
आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे. जिसके बाद वो आईपीएल के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उन्हें ट्रेड किया था. ऐसे में अर्जुन को इस सीजन खुद को साबित करके प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करनी होगी. इस मुकाबले में अर्जुन ने गेंद के साथ एक विकेट भी हासिल किया. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर मैच द मैच भी चुना गया.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं जिम्बाब्वे के 5 ‘हथियार’! बचकर रहना टीम इंडिया










