फ्री में कब-कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे मैच? जानें पूरी डिटेल्स

India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में मुकाबला खेला जाएगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से ये मैच काफी अहम है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है.

Cricket News - 2026-02-26T121034.206

India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में भिड़ंत होने वाली है. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का होने वाला है. भारत और जिम्बाब्वे सेमीफाइनल में अपनी जगह मजबूत करने के लिए उतरेंगे. चेन्नई के चेपॉक मैदान पर दोनों टीमें भिड़ेंगी. भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस मुकाबले को फ्री में देखा जा सकता है.

विज्ञापन

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि शाम 6:30 बजे टॉस होगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर होगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबले का फ्री में प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा जियोस्टार पर भी फ्री में स्ट्रीमिंग की जाएगी, केवल इसके लिए आपको नेट खर्च करने होंगे.

विज्ञापन

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मैच खेले गए हैं. भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 3 मैच में जीत मिली है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत जिम्बाब्वे से काफी आगे है. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा भारत के खिलाफ चौथी जीत की तलाश में उतरेंगे.

विवरणआंकड़े
कुल मैच खेले गए13
भारत की जीत10
जिम्बाब्वे की जीत03
कोई परिणाम नहीं/टाई0

कैसा है पिच का मिजाज?

भारत की संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

टी मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बैनेट, डी मायर्स, आरपी बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, बी इवांस, जी क्रेमर, आर नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ