Kaalchakra: रोग और खर्च का वास्तु दोष से क्या है कनेक्शन? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज की सही दिशा के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से उन दिशाओं के बारे में जानते हैं जिनके दूषित होने से व्यक्ति की आमदनी और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Kaalchakra News24 Today

जानें क्या है आपके कष्टों से वास्तु का कनेक्शन?

विज्ञापन

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वास्तु शास्त्र वैदिक शास्त्रों का एक अंग है जिसमें दिशा और स्थान को महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि घर में कुछ चीजें गलत जगह पर रखी होती हैं तो उसका अशुभ प्रभाव परिवार के हर एक सदस्य के ऊपर पड़ता है। खासतौर पर व्यक्ति की आमदनी और सेहत प्रभावित होती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय बताने जा रहे हैं कि रोग और खर्च का वास्तु से क्या कनेक्शन है।

घर के मुखिया के बीमार होने का कारण

परिवार का मुखिया या घर का कोई अन्य सदस्य बहुत बीमार है या बार-बार बीमार पड़ता है तो घर का नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम भाग का नीचा होना या दक्षिण-पश्चिम में कोई गड्ढा होना इसका कारण हो सकता है। यदि आपके घर में दक्षिण-पश्चिम कोण में कुआं, बोरिंग या पानी का कोई अन्य स्रोत जमीन के नीचे है तो उसे बंद करवा देना चाहिए। नहीं तो घर का कोई न कोई सदस्य बीमार ही रहेगा।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई बनी हुई है तो उसे कहीं और स्थापित करें। नहीं तो घर का मुखिया बीमार ही रहेगा। इस वास्तु दोष से बचने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा के फर्श पर लकड़ी की टाइल्स लगवाएं। इसके अलावा मंगलवार के दिन घर की छत पर एक महावीरी झंड़ा लगवाना भी अच्छा रहेगा।

खर्चों को कैसे कंट्रोल करें?

आपके घर में आमदनी से ज्यादा खर्च हो रहा है तो उत्तर और दक्षिण दिशा पर ध्यान दें। उत्तर दिशा में गंदगी है या उत्तर दिशा दक्षिण दिशा की तुलना में ऊंची है तो मां लक्ष्मी का घर में कभी भी स्थायी वास नहीं होता है। घर में धन आता तो है पर टिक नहीं पाता है। इस दोष को दूर करने के लिए घर की उत्तर दिशा में श्रीयंत्र स्थापित करें और उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी व केले का एक-एक पौधा लगाएं।

विज्ञापन

यदि आपके घर में पैसा नहीं आ रहा है तो ऐसी परिस्थिति में दक्षिण-पूर्व दिशा में घर के बाहर मनी प्लांट के दो गमले लगाना शुभ रहेगा। इस उपाय से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

यदि आप जानना चाहते हैं कि क्लेश और चोरी का वास्तु दोष से क्या कनेक्शन है तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ