---विज्ञापन---

ज्योतिष

Jupiter Transit 2025: 33 दिन तक ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ! गुरु करेंगे मंगल के नक्षत्र में गोचर

Guru Gochar 2025: आज से 33 दिन बाद गुरु देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बृहस्पतिवार को गुरु मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिसका स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। चलिए जानते हैं अप्रैल के शुरुआत में गुरु गोचर से किन तीन राशियों को सबसे पहले लाभ होगा।

Guru Gochar 2025: नवग्रहों में गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। एक तय समय के बाद गुरु देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार आज से 33 दिन बाद 10 अप्रैल 2025 को गुरु देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बृहस्पतिवार को शाम में 7 बजकर 51 मिनट पर गुरु मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे जिसका स्वामी मंगल देव हैं। चलिए जानते हैं मंगल के नक्षत्र में गुरु गोचर से किन तीन राशियों को खास फायदा होने की संभावना है।

वृषभ राशि

गुरु गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां चल रही हैं तो जल्द आप उनका समाधान निकाल लेंगे। युवाओं के करियर में आ रही अड़चने दूर होंगी। जीवन में जल्द ऊंचा मुकाम हासिल होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पिता से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो उस बारे में कुछ समय के लिए बात न करना ही सही रहेगा। सिंगल लोगों का रिश्ता होली के बाद बचपन के किसी मित्र से तय हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: होली से 5 दिन पहले इन 3 राशियों पर कहर बरपाएंगे चंद्र! कर्क राशि में करेंगे गोचर

कर्क राशि

वृषभ के अलावा कर्क राशि के जातकों के ऊपर भी 33 दिनों तक गुरु देव की कृपा बनी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स या बॉस संग चल रही अनबन खत्म होगी। यदि आप मन लगाकर काम करोगे तो कुछ दिनों में वो आपकी सैलरी भी बढ़ा सकते हैं। कारोबारियों का मानसिक तनाव कम होगा। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल बढ़िया रहेगा। दोस्त की मदद से युवा वर्ग खुद का बिजनेस करने का फैसला कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं उनसे उनका कोई मित्र अपने प्यार का इजहार कर सकता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

गुरु देव की विशेष कृपा से मकर राशि के जातकों के भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बाहर के खाने से परहेज करेंगे तो सेहत सही रहेगी। जिन लोगों की खुद की दुकान है वो जल्द नई कार खरीद सकते हैं। कारोबारियों की कुंडली में संपत्ति खरीदने का योग है। युवाओं के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। कपल के बीच चल रहा तनाव खत्म होगा और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लड़कों को भूलकर भी न करें डेट, नहीं उठाते नखरे!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 09, 2025 10:01 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola