Kaalchakra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से समझें पितरों के इशारे
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान आने वाले पितरों से जुड़े सपनों के बारे में जानेंगे. पितृ पक्ष में सपने में पितरों का दिखना कई इशारे करता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
Kaalchakra Today 5 October 2026: आज 5 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज दशमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. दशमी तिथि का समापन रात को 2 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगा इसके बाद एकादशी आरंभ होगी. पुष्य नक्षत्र रात को 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा. शिव योग सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो गया है अब सिद्ध योग शुरू हो चुका है.
आज के कालचक्र में पितृ पक्ष के दौरान मिलने वाले संकेतों के बारे में जानेंगे. पितृ पक्ष के दौरान सपने में पितरों के नजर आने से अलग-अलग इशारे मिलते हैं. आप इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं. बता दें कि, आज 5 अक्टूबर को कई अशुभ समय रहने वाले हैं. राहुकाल, यमगण्ड काल, विडाल योग और गुलिक काल रहेगा. पितृ पक्ष के सपनों के बारे में आज के कालचक्र में जानते हैं.
विज्ञापन
सपने में पितरों का दिखना
सपने में पितरों का दूर खड़े होकर हमें देखना इस बात का इशारा है कि, परिवार के लिए भविष्य में कुछ अच्छा होने वाला है. यह परिवार में किसी की शादी, बच्चे के जन्म या और कोई शुभ काम का इशारा होता है. आप पितृ को कुछ देते हुए देखते हैं तो यह भविष्य में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है. ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है.
सपने में पितरों का भोजन या पानी मांगना आपके दुर्भाग्य के बढ़ने की ओर इशारा करता है. इसका अर्थ है कि, आप सही से श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान नहीं कर रहे हैं. ऐसा सपना आने का मतलब है कि, आपके घर-परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. यह भविष्य में दुर्घटना होने और सेहत संबंधी समस्याओं के होने का संकेत देता है.
पितृ पक्ष में आने वाले पितरों से जुड़े सपने और इनके अर्थ के बारे में जानने के लिए आज का कालचक्र देखें.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.